Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 11, 2025
in हरियाणा

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उन्होंने 7 अक्टूबर को आत्महत्या की थी और तभी से उनके शव को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी मेडिकल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (GMSH) के मोर्चरी में रखा गया था. उनके परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे. शुक्रवार रात को हरियाणा की होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा और पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार के बीच बातचीत हुई और करीब एक घंटे तक चली मीटिंग के बाद पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करने पर सहमति बनी.

इसके बाद शनिवार सुबह को उनके शव को चंडीगढ़ के PGI ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल बोर्ड पर पोस्टमार्टम होगा और फिर उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है. हालांकि, दूसरी तरफ IPS वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार के भाई और पंजाब के भटिंडा रुरल से आम आदमी पार्टी विधायक अमित रतन ने बयान देते हुए कहा कि हमारी मर्जी के खिलाफ पूरन कुमरा के शव को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम करवाने की जबरन कोशिश की जा रही है. उनके बयान के मुताबिक IPS वाई पूरन कुमार के पोस्टमार्टम करवाने पर अभी भी परिवार और चंडीगढ़ पुलिस के बीच सहमति नहीं बनी है.

पोस्टमार्टम करवाने पर नहीं बनी सहमति?

बताया जा रहा है कि परिवार ने अब तक चंडीगढ़ पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने की रजामंदी को लेकर कागजात पर साइन करके नहीं दिए हैं. परिवार अभी भी अपनी उसी मांग पर कायम है कि एफआईआर में संशोधन करके आरोपियों के कॉलम में उन सभी सीनियर अफसरों के नाम लिखे जाएं ,जिनके बारे में वाई पूरन कुमार अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाकर गए हैं. मृतक पूरन कुमार की पत्नी की तीन मांगे हैं. पहली ये कि मामले में जो FIR दर्ज की गई है. उसे करेक्ट किया जाए. दूसरी ये कि DGP और SP को हटाया जाए और तीसरी मांग उनकी DGP और SP को गिरफ्तार करने की है.

SIT टीम करेगी मामले की जांच

इस केस में चंडीगढ़ पुलिस ने एक SIT टीम का गठन भी किया है, जो इस केस की जांच करेगी. आईजी चंडीगढ़ पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में इस टीम का गठन किया गया है. वहीं आईपीएस कंवरदीप कौर, आईपीएस केएम प्रियंका, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, एसडीओपी गुरजीत कौर और इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राणा इस टीम में शामिल हैं. आईपीएस वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित अपने मकान नंबर-116 में खुद को गोली मार ली थी, जिससे उनकी जान चली गई. आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

घर के बेसमेंट में मारी थी खुद को गोली

वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार भी हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. इस समय अमनीत पी कुमार विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं. मंगलवार, 7 अक्टूबर को जिस वक्त उन्होंने अपने आप को गोली मारी थी. उस दौरान घर पर सिर्फ वह और उनकी बेटी ही मौजूद थी.दोपहर के समय वाई पूरन कुमार अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर घर में बने बेसमेंट में गए और वहीं पर खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर बेटी जब बेसमेंट में पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई. पिता वाई पूरन कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

9 पन्नों का सुसाइड हुआ था बरामद

उनके घर से एक 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ. इस नोट में वाई पूरन कुमार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव, प्रशासनिक दबाव और अपमान के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा कि अगस्त 2020 से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. नोट में उन्होंने कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम लिखे, जिन पर उन्हें मानसिक रूप प्रताड़ित करने, झूठी शिकायतें लगाने और पद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पूरन कुमार ने घटना के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उनके बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत 13 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें हरियाणा के डीजीपी और रोहतक एसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

Previous Post

उत्तराखंड SSSC में बड़ा फैसला: स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, 21 सितंबर को हुआ था एग्जाम

Next Post

दिवाली से पहले बड़ा हादसा: औरैया में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खाली प्लॉट में रखी फल की क्रेटें जलीं

Related News

हरियाणा

भिवानी: डेरे की गद्दी के लिए खूनी खेल! चेला बनाने से मना किया तो किडनैप कर महंत चंबानाथ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

October 22, 2025
हरियाणा

DGP के बेटे का ‘मौत से पहले का’ सनसनीखेज वीडियो! पिता पर लगाया पत्नी से अफेयर का आरोप, परिवार के 3 सदस्यों पर FIR दर्ज

October 21, 2025
हरियाणा

पुलिस परिवार में मातम: एएसआई संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे, जांच में जुटी पुलिस

October 15, 2025
हरियाणा

दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

October 12, 2025
हरियाणा

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल

October 12, 2025
हरियाणा

डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर! 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर, बीजेपी नेता के घर चोरी में भी था शामिल

October 7, 2025
Next Post

दिवाली से पहले बड़ा हादसा: औरैया में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खाली प्लॉट में रखी फल की क्रेटें जलीं

फॉलो करें

0 1 5 2 2 6
Users Today : 3
Total Users : 15226
Views Today : 3
Total views : 27914
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:14 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.