ग्वालियर: अंचल में मौसम ने यू-टर्न लिया है। यानि एक बार फिर से ठंड की वापसी होती दिख रही है। हालांकि बादल छाने से रात के तापमान में 1.8 डिसे की बढ़ोतरी हुई और 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन सुबह से चली ठंडी हवाओं व बादलों की वजह से दिन का पारा गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विभाग के अनुसार, यह असर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। अब सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। ऐसे में आगामी 48 घंटे में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अंचल में एक बार ठंड की वापसी हो सकती है। हालांकि आगामी 24 घंटे के दौरान अंचल में मध्यम कोहरा रह सकता है। शहर के आसमान पर रात में ही बादल आ गए थे।
बादलों की वजह से रात में ठंड कम हुई, लेकिन बादल दिन में भी रहे, इससे धूप कम ही निकली। साथ ही हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा ने भी दिन में ठंडक बढ़ाई। इससे दिन का तापमान गिर गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक, 16 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए हैं और बारिश होने की संभावना है। साथ ही 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को सक्रिय होगा। ऐसे में आगामी 48 घंटे में अंचल में मावठ की हल्की बारिश होने का अनुमान है।
ठंड कर सकती है वापसी, लेकिन ज्यादा तीव्र नहीं होगी
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यदि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी या बारिश होती है और ठंडी हवा आती है। साथ ही मावठ की बारिश भी होती है तो अंचल में ठंड वापसी कर सकती है। लेकिन यह ठंड पिछले दिनों जैसी तीव्र नहीं होगी। यदि मावठ होती है तो अंचल की फसलों के लिए फायदा होगा।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:11 pm