Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

MP में सियासी बवाल: बोरी में ‘धान’ या ‘सवाल’? जीतू पटवारी क्यों पहुंचे शिवराज सिंह चौहान के घर अनाज लेकर? जानें विरोध का मकसद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. यहां फसलों के दाम सही नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. किसानों के साथ जीतू पटवारी भी अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई और बाद केस भी दर्ज किया गया. शिवराज सिंह चौहान को जब सूचना मिली तो उन्होंने जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं को अंदर बुलाया और बातचीत की.

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस नेताओं और किसानों के साथ शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर पहुंचे थे. हालांकि यहां उन्हें बंगले के बाहर ही रोक दिया गया. इसके बाद पटवारी और किसानों को जब अंदर नहीं जाने दिया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर बैठ गए.

 

 

 

 

 

 

पुलिस की तरफ से जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन जीतू पटवारी बार-बार पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ते रहे. करीब पांच बार पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे शिवराज के घर तक पहुंच गए. यहां काफी हंगामे के बाद उनकी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी हुई.

हमें भावांतर नहीं, भाव चाहिए!- जीतू पटवारी

 

जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें हमें भावांतर नहीं, भाव चाहिए! भावांतर योजना शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में शुरू की थी. जीतू पटवारी इसी योजना पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार इसके जरिए किसानों को ठगने का काम कर रही है. पटवारी ने आगे लिखा कि आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के भोपाल निवास पर किसान साथियों के साथ पहुंचकर, किसानों की समस्याओं पर चर्चा की!

 

आगे लिखा कि खाद, बीज, और फसल का उचित मूल्य न मिलना, साथ ही कर्ज और खराब फसलों के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. यह स्थिति बेहद गंभीर है. सिर्फ योजनाओं का झुनझुना बजाकर किसानों को बहलाया नहीं जा सकता! हमारी स्पष्ट मांग है, किसानों को “भावांतर” नहीं, फसल का उचित और सुनिश्चित भाव मिले! आश्वासन नहीं, ठोस समाधान दिया जाए!

किसान खून के आंसू रो रहे- कांग्रेस

 

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में पांच किसानों ने कर्ज और फसल में नुकसान की दोहरी मार से तंग आकर खुदकुशी कर ली. मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर किसानों के लिए न्याय की मांग की.

 

आगे लिखा कि मोदी सरकार में किसान खून के आंसू रो रहे हैं, उन्हें न फसल का सही मोल मिलता है और न वाजिब मुआवजा. किसानों को उनकी मेहनत का उचित और सुनिश्चित मूल्य मिलना चाहिए। देश के अन्नदाताओं को आश्वासन नहीं, ठोस समाधान की जरूरत है.

पुलिस ने किया मामला दर्ज, पटवारी ने मांगी माफी

 

जीतू पटवारी के इस पैदल मार्च की पुलिस और प्रशासन को पहले से किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. जैसे ही पुलिस को इस प्रदर्शन की जानकारी लगी तो पुलिस ने पटवारी को रोकने की कई बार कोशिश की. हालांकि वे पुलिस को चकमा देकर शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए. यही वजह है कि पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने को लेकर पटवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज कर लिया है.

 

जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद बंगले के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से माफी मांगी. ऐसा इसलिए क्योंकि शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात को लेकर जीतू और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई थी. उन्होंने कहा कि कहा कि मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करना.

राजनीति चमका रहे जीतू

 

जीतू पटवारी के इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी भी हमलावर हो चुकी है. बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया कि जीतू पटवारी केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी तैयारी सोशल मीडिया के हिसाब से थी. वह किसानों के नाम पर स्वयं सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं.

 

 

 

 

 

 

 

Previous Post

उमर अब्दुल्ला सरकार का एक साल पूरा, लेकिन सबसे बड़ा वादा अधूरा! जम्मू-कश्मीर में चुनावी वादों पर उठे सवाल, विपक्ष ने साधा निशाना

Next Post

बांके बिहारी मंदिर में मातम: दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग गेट नंबर 4 के पास गिरे, दर्दनाक मौत से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

बांके बिहारी मंदिर में मातम: दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग गेट नंबर 4 के पास गिरे, दर्दनाक मौत से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:02 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.