Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

जीवन में निराशा आए तो कैसे संभलें? प्रेमानंद महाराज की सीख

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 4, 2026
in धार्मिक

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद और बुरी आदतें इंसान को भीतर से खोखला कर रही हैं. कई बार ऐसी स्थिति आती है जब व्यक्ति को अपनी ही जिंदगी बोझ लगने लगती है. प्रेमानंद महाराज ने ऐसे ही एक भक्त के सवाल का जवाब देते हुए जीवन जीने की नई राह दिखाई है. उन्होंने बताया कि मन की अशांति और बुरी आदतों से छुटकारा पाना असंभव नहीं है, बस इसके लिए सही दिशा और संकल्प की जरूरत है. आइए जानते हैं इसके उन्होंने कौन से समाधान बताएं.

नाम जप में है अपार शक्ति

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई बाहर नहीं, बल्कि अपने मन से होती है. यदि मन पर नियंत्रण पा लिया जाए, तो जीवन अपने आप हल्का और आनंदमय बन सकता है. जब आप मन से पूरी तरह हार चुके हों और कोई रास्ता न सूझे, तो नाम जप का सहारा लें. आप राधा-राधा या अपने इष्ट देव के नाम का निरंतर मानसिक जाप शुरू करें. महाराज जी कहते हैं कि नाम जप में वह सामर्थ्य है जो बड़ी से बड़ी बुरी आदतों को जड़ से मिटा सकता है. यह आपके भीतर आत्मबल पैदा करता है.

इंद्रियों पर नियंत्रण

मन को काबू करने के लिए प्रेमानंद महाराज ने दो कड़े परहेज बताए हैं.

गलत दृश्यों का त्याग: मोबाइल या इंटरनेट पर अश्लील और नकारात्मक दृश्य देखना तुरंत बंद करें. ये मन को गंदा करते हैं.

सात्विक भोजन: तामसिक भोजन को छोड़कर सात्विक आहार अपनाएं. जैसा अन्न होगा, वैसा ही मन बनेगा. पुराने अभ्यासों को छोड़ने के लिए आपको कड़े कदम उठाने ही होंगे.

शारीरिक व्यायाम है अनिवार्य

मानसिक शांति के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है.

प्रतिदिन सुबह 2-3 किलोमीटर की दौड़ लगाएं.

15-20 मिनट दंड-बैठक या व्यायाम करें. व्यायाम करने से मस्तिष्क में ताजगी आती है और गंदे या नकारात्मक विचारों से ध्यान हटाने में मदद मिलती है.

हार न मानें

यदि आप किसी बुरी आदत को छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं, तो निराश न हों. प्रेमानंद महाराज कहते हैं, अगर आप 100 बार हार गए हैं, तो 101वीं बार फिर से जीतने का प्रयास करें. खुद को भगवान का अंश समझें, लाचार नहीं. डिप्रेशन से बचने का यही एकमात्र तरीका है कि आप हिम्मत न हारें.

शरणागति और पुकार

जब काम, क्रोध या कोई भी नकारात्मक विचार आप पर हावी होने लगे, तो उस समय घबराने के बजाय भगवान को पुकारें. जैसे हम संकट में अपनों को बुलाते हैं, वैसे ही कहें हे प्रभु, मेरी रक्षा कीजिये.प्रेमानंद महाराज का संदेश साफ है कि रुपया-पैसा और सांसारिक सुख केवल शरीर रहने तक ही काम आएंगे. असली शांति केवल भजन और अध्यात्म से मिलती है. वे कहते हैं कि अपने हर कर्म को भगवान को समर्पित कर दें, बस यह ध्यान रखें कि वह पाप कर्म न हो.

Previous Post

15 मिनट में बनाएं सर्दियों का पंचरत्न अचार, घर बैठे स्वाद का आनंद

Next Post

iPhone की तरह दिखने वाला बजट फोन, कीमत सिर्फ 20,000 रुपये

Related News

धार्मिक

मकर संक्रांति को क्यों कहते हैं मोक्ष का द्वार, जानें धार्मिक मान्यता

January 15, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति और पोंगल में फर्क, और क्यों हैं दोनों त्यौहार खास

January 14, 2026
धार्मिक

पूजा और तिल का महत्व: जानें षटतिला एकादशी का सही मुहूर्त

January 13, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति पर बनेगा दुर्लभ योग, इस बार खिचड़ी में है विशेष अक्षय पुण्य

January 12, 2026
धार्मिक

प्रेमानंद महाराज ने समझाया: भगवान हमें पाप करने से क्यों नहीं रोकते

January 11, 2026
धार्मिक

इन 4 राशियों की लड़कियों के लिए इस साल सिर्फ खुशियों और मौज का समय

January 9, 2026
Next Post

iPhone की तरह दिखने वाला बजट फोन, कीमत सिर्फ 20,000 रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 0
Users Today : 27
Total Users : 15250
Views Today : 34
Total views : 27945
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 12:46 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.