Thursday, September 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने क... “ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर...

PWD कार्य पहले ही निरस्त था, फिर मंत्री ने दिए आदेश, सिस्टम और समन्वय पर सवाल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 22, 2025
in मध्यप्रदेश

सतना। कहते हैं निरीक्षण से व्यवस्था सुधरती है, लेकिन जब निरीक्षण ही जानकारी के बिना हो तो वह व्यवस्था पर नहीं, निरीक्षक पर सवाल खड़े कर देता है। कुछ ऐसा ही नजारा उपसंभाग मझगवां के पोड़ी–मनकहरी मार्ग पर देखने को मिला, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अमानक घोषित कर दो दिन पहले ही निरस्त किए जा चुके सड़क नवीनीकरण कार्य को लेकर राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण कर उसे “निरस्त करने के निर्देश” दे डाले।

विडंबना यह कि जिस कार्य को मंत्री महोदया नव निर्माण समझकर निरीक्षण कर रही थीं, वह असल में डामर नवीनीकरण का काम था। इससे भी अहम बात यह रही कि उक्त कार्य को PWD पहले ही अमानक पाकर खारिज कर चुका था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मंत्री को अपनी ही विधानसभा में हो रही कार्रवाई की जानकारी नहीं थी, या फिर निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।

इनटरनेट मीडिया से खुली थी पोल, विभाग ने पहले की कार्रवाई

स्थानीय इनटरनेट मीडिया (व्हॉट्सऐप) पर गुणवत्ता हीन कार्य की जानकारी सामने आने के बाद 15 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भ/स) उपसंभाग मझगवां ने उपयंत्री सुरेन्द्र सिंह के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में कि.मी. 3/10 से 3/4 तक पी.एम.सी. कार्य अमानक पाया गया, जिसे तत्काल अमान्य घोषित कर ठेकेदार को हटाकर मानक स्तर का कार्य दोबारा कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 19 दिसंबर को कार्यपालन यंत्री द्वारा भी उक्त कार्य को निरस्त कर दिया गया। यानी विभागीय स्तर पर कार्रवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी।

एक दिन बाद मंत्री निरीक्षण, वही आदेश फिर से

इसके बावजूद, अगले ही दिन राज्य मंत्री का निरीक्षण हुआ और उन्होंने उसी नवीनीकरण कार्य को “निरस्त” करने के निर्देश दे दिए, जो पहले ही निरस्त हो चुका था। इससे न केवल मंत्री के निरीक्षण की गंभीरता पर सवाल खड़े हुए, बल्कि विभागीय समन्वय और सूचना तंत्र की भी पोल खुल गई।

जब सड़क का अमानक होना विभाग पहले ही मान चुका था और ठेका पहले ही निरस्त हो चुका था, तो मंत्री का निरीक्षण कार्रवाई था या री-टेक? क्या यह मान लिया जाए कि मंत्री को न तो विभागीय पत्रों की जानकारी थी और न ही अपनी विधानसभा में चल रही कार्रवाई की?

Previous Post

गुंडों पर पुलिस का सख्त कदम: सिर्फ कानून नहीं, ‘शांति टैक्स’ से किया सीधा वार

Next Post

पीजी मेडिकल परिणाम जारी न होने पर छात्र चिंतित, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई मार्च तक टली

Related News

उज्जैन

श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने की सहभागिता

September 23, 2026
देवास

“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

September 23, 2026
आगर

आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन

September 23, 2026
उज्जैन

श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी पहनाकर स्वागत

September 22, 2026
देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
Next Post

पीजी मेडिकल परिणाम जारी न होने पर छात्र चिंतित, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई मार्च तक टली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)