भोपाल। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी अब भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों को अपनी समस्याएं बता सकेंगे। समस्या का यथासंभव समाधान उसकी समय किया जाएगा। ऐसी समस्याएं जिनका त्वरित समाधान संभव नहीं उन्हें संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा का एक प्रदेश पदाधिकारी भी रहेगा।
सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पंवार प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान का प्रयास किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा प्रभुलाल जाटव भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, और राज्य मंत्री राधा सिंह उपस्थित रहेंगी। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसकी शुरूआत की थी, जिससे मंत्रियों से कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद हो सके।
दिनांक — मंत्री/ राज्य मंत्री — भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी 13 जनवरी– प्रहलाद पटेल, राधा सिंह– प्रदेश उपाध्यक्ष डा प्रभुराम चौधरी 15 जनवरी — गोविंद सिंह राजपूत– प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर 16 जनवरी– नारायण सिंह कुशवाह — प्रदेश मंत्री संगीता सोनी 19 जनवरी– तुलसी सिलावट — विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह 20 जनवरी — एंदल सिंह कंसाना– प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ 21 जनवरी– निर्मला भूरिया– प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नंदिता पाठक 22 जनवरी– चैतन्य काश्यप — प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल 27 जनवरी– प्रद्युम्न सिंह तोमर — प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह 28 जनवरी– राकेश शुक्ला– प्रदेश मंत्री राजो मालवीय 29 जनवरी– कृष्णा गौर– प्रदेश मंत्री बबीता परमार 30 जनवरी– धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी– प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 10:21 pm