Wednesday, September 16, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में गणेश चतुर्थी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निर्धनों को कराया भोजन यात्री परिवहन पर उदयनगर पुलिस सख्त, मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई उज्जैन में सूने मकानों में चोरी का खुलासा, फरार गज्जू उर्फ गजा गिरफ्तार; 2.20 लाख का सोने का हार बरा... खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं हटाने औ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी द्वारा सामाजिक सरो... आगर मालवा में कलेक्टर के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, निंदा प्रस्ताव पारित; शासन से हटाने की मांग

आत्मनिर्भर भारत: कानपुर में बन रहे स्वदेशी पैराशूट, जेट पायलटों के लिए बने सुरक्षा कवच

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 8, 2025
in उत्तरप्रदेश

8 अक्टूबर… भारतीय वायुसेना दिवस… यह दिन केवल सैन्य शक्ति का नहीं, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. इस बार की थीम ‘सशक्त भारत, सक्षम सेना’ बिल्कुल सटीक है, क्योंकि देश की रक्षा शक्ति में अब भारतीय तकनीक और स्वदेशी फाइटर जेट की ताकत शामिल हो चुकी है. इस परिवर्तन के केंद्र में है कानपुर, जहां की पैराशूट फैक्ट्री, एयरफोर्स स्टेशन और आईआईटी ने मिलकर वायुसेना को नई दिशा दी है.

कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री (OPF) भारतीय वायुसेना की सबसे अहम तकनीकी इकाइयों में से एक है. यह न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया की इकलौती पैराशूट फैक्ट्री है, जो भारतीय फाइटर जेट्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पैराशूट बनाती है. यह फैक्ट्री वायुसेना के सात प्रमुख फाइटर विमानों- सुखोई-30, तेजस, मिग-21, मिग-29, मिराज-2000, हॉक और जागुआर के लिए पैराशूट बनाती है. जब कोई फाइटर जेट तेज रफ्तार से लैंड करता है, तो ब्रेक पैराशूट खुलकर हवा के दबाव से उसकी रफ्तार को नियंत्रित करता है. इस तकनीक से विमान सुरक्षित रुक जाता है और किसी हादसे की आशंका नहीं रहती.

पायलट की सुरक्षा के लिए जीवनरक्षक पैराशूट

कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री ही ज्यादातर लड़ाकू विमानों के लिए पैराशूट बनाती है, जो किसी आपात स्थिति में फाइटर पायलट की जान बचाने में सबसे बड़ा सहारा होता है. मिग-29 के पायलटों के लिए PSU-36 पैराशूट, सुखोई-30 के लिए विशेष पायलट पैराशूट और तेजस एमके-1 के लिए एयरक्रू चेस्ट पैराशूट यहीं बनाए जाते हैं. इसके अलावा सैनिकों और भारी सामग्री को दुर्गम इलाकों में उतारने के लिए हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम और एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पैराशूट सिस्टम भी इसी फैक्ट्री से तैयार होते हैं.

अमेरिकी निर्भरता से आज़ादी: तेजस का भारतीय पैराशूट

कभी भारत को ये पैराशूट अमेरिका से आयात करने पड़ते थे लेकिन अब यह निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. ओपीएफ ने डीआरडीओ की एडीआरडीई (एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट) के डिज़ाइन पर आधारित पूरी तरह स्वदेशी पैराशूट सिस्टम तैयार किया है, जो तेजस फाइटर जेट के लिए विकसित किया गया है. इस पैराशूट की खासियत यह है कि इसमें 80 किलो का ऑक्सीजन सिलेंडर लगा होता है, जिससे पायलट हवा में 45 मिनट तक सहज सांस ले सकता है. इसमें लगा एमसीपीएस (मल्टी कैनोपी पैराशूट सिस्टम) 30,000 फीट की ऊंचाई से सटीक स्थान पर ड्रॉपिंग करने में सक्षम है. इस सफलता के साथ भारत ने न केवल आयात पर निर्भरता खत्म की, बल्कि वायुसेना के आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी है.

चकेरी एयरफोर्स स्टेशन: इतिहास और वीरता का प्रतीक

कानपुर का चकेरी एयरफोर्स स्टेशन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास की जीवंत गवाही देता है. इसका इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जुड़ा है. 1940 के दशक में इस एयरबेस का इस्तेमाल मित्र राष्ट्रों की सेनाओं ने जापानी सेना के खिलाफ किया था. आज यही स्टेशन भारतीय वायुसेना की इंजीनियरिंग सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहा है.

  • 1955 में यहां अनुरक्षण कमान की स्थापना की गई थी, जो बाद में नागपुर शिफ्ट हुई.
  • यहीं पर भारत का पहला जेट विमान ‘वैंपायर’ साल 1949 में सर्विस हुआ था.
  • 1965 के भारत-पाक युद्ध में चकेरी एयरबेस ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया था
  • 04 नवंबर 2023 को इस एयरफोर्स स्टेशन ने अपने 75 वर्ष पूरे किए हैं
  • आज भी यह स्टेशन वायुसेना के 1-बेस रिपेयर डिपो के रूप में काम करता है

यहां एएन-32 विमान की मरम्मत और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी निभाई जाती है

आईआईटी कानपुर: तकनीक से नई उड़ान

कानपुर का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Kanpur) अब भारत का ‘ड्रोन हब’ बन चुका है. यहां विकसित ड्रोन वायुसेना और थलसेना दोनों की शक्ति को बढ़ा रहे हैं. संस्थान के वैज्ञानिक और स्टार्टअप्स मिलकर ऐसे ड्रोन बना रहे हैं जो निगरानी, युद्ध, राहत और आपूर्ति, हर मोर्चे पर उपयोगी हैं. वर्तमान में भारतीय सेना आईआईटी कानपुर के 30 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. इनका उपयोग सीमाओं की निगरानी, दुर्गम इलाकों में सामग्री पहुंचाने और आपदा राहत कार्यों में किया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रोन टेक्नोलॉजी भी स्थापित किया है ताकि इस क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहन मिले.

 

Previous Post

भारतीय टीम का नाम बदलने की याचिका को उच्च न्यायालय ने निरस्त किया

Next Post

बिल्डर की दरियादिली: शहीद की पत्नी को 21 लाख कैश और बच्चों की जिम्मेदारी, आंसू देख पसीज गया दिल

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

बिल्डर की दरियादिली: शहीद की पत्नी को 21 लाख कैश और बच्चों की जिम्मेदारी, आंसू देख पसीज गया दिल

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.