📍 देवास
🛡️ SP पुनीत गेहलोद का ‘ऑपरेशन साइबर’ सफल
💰 ₹40 लाख के 220 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे
🔴 नववर्ष पर देवास पुलिस का तोहफा: 220 गुम मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
📍 देवास | 🗓 31 दिसंबर 2025
नववर्ष के अवसर पर देवास पुलिस ने जिलेवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक सराहनीय पहल की है। जिला साइबर सेल द्वारा गुम हुए 220 मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख बताई जा रही है।
गुम मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
🛡️ ऑपरेशन साइबर के तहत त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 360-डिग्री पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में साइबर फ्रॉड से राहत दिलाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन साइबर” अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिला साइबर सेल को सशक्त करते हुए गुम मोबाइल और साइबर ठगी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
👮♂️ पुलिस चौपाल से जन-जागरूकता
जिले के प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन पुलिस चौपाल आयोजित कर गांव, मोहल्ला, कस्बा और वार्डों में आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।
साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या 112 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
📱 220 मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए
जिला साइबर सेल को प्राप्त मोबाइल गुमने संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए 220 गुम मोबाइल खोजे गए।
इन मोबाइलों को नववर्ष के उपहार के रूप में 31 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम देवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके स्वामियों को वितरित किया गया। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक भी किया गया।
📊 वर्ष 2025 की बड़ी उपलब्धि
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में जिला साइबर सेल द्वारा अब तक लगभग ₹1 करोड़ मूल्य के 655 गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके स्वामियों को वापस लौटाए जा चुके हैं।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:58 pm