लोकेशन: देवास | 📅 दिनांक: 03.01.2026
शहर में अवैध हथियारों की आपूर्ति से पहले ही देवास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 06 देशी पिस्टल, 01 रिवॉल्वर, 01 देशी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🛑 मुख्य बिंदु
शहर में हथियारों की सप्लाई से पहले पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
02 आरोपी गिरफ्तार
भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद
📝 कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02.01.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोती बंगला रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।
पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उर्फ बच्चा (26) निवासी बद्रीधाम एक्सटेंशन, देवास बताया। तलाशी में उसके पास से 01 देशी पिस्टल मिली। आगे की पूछताछ में उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे छुपाकर रखे गए 02 देशी पिस्टल, 01 रिवॉल्वर और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी के बताए अनुसार उसके साथी विनित बाथम (20) को क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 01 जिंदा कारतूस मिला। बाद में विजयनगर स्थित पोस्टल कॉलोनी के एक पुराने खंडहर से 02 देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा भी जब्त किया गया।
लाइसेंस नहीं पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 25, 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
🔫 जप्त मश्रुका
06 देशी पिस्टल
01 रिवॉल्वर
01 देशी कट्टा
03 जिंदा कारतूस
👤 गिरफ्तार आरोपी
रोहित उर्फ बच्चा, पिता संतोष शर्मा (26), बद्रीधाम एक्सटेंशन, देवास
विनित बाथम, पिता पवन बाथम (20), मुखर्जी नगर, देवास
(दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और गंभीर पाया गया है।)
👮 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्यामचंद शर्मा, उपनिरीक्षक जीवन भिडोरे, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, राजेश भारद्वाज, प्रआर सुनील देथलिया, जितेन्द्र पटेल, रवि गरोड़ा, राकेश वर्मा, आर नवीन देथलिया, सुजीत चौधरी, वैभव मंडलोई की अहम भूमिका रही।








