Wednesday, June 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

मोबाइल जमा कराने से बैलेट की मतगणना तक..बिहार चुनाव से पहले आयोग ने कर दिए 30 बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in बिहार

चुनाव आयोग पर पिछले कुछ समय से देश की विपक्षी पार्टियां कई तरह के आरोप लगा रही हैं. वोट चोरी से लेकर जबरदस्ती वोट डिलीट करने के आरोप लगाए जा रहे हैं. इन आरोपों के कारण चुनाव आयोग पर भी कई तरह के सवाल या निशान खड़े हो रहे हैं. यही कारण है कि आयोग वोटिंग से लेकर काउंटिंग प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव कर रहा है. पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो चुनाव आयोग ने 30 बदलाव किए हैं.

गुरुवार को चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के नियमों में बदलाव किया. इस बदलाव के बाद अब पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ही EVM काउंटिंग शुरू की जाएगी. इसके साथ ही अगर बैलेट ज्यादा हैं तो काउंटिंग टेबल बढ़ाई जाएंगी.

इस बदलाव से पहले बैलेट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है, जबकि EVM काउंटिंग 8:30 बजे की जाती है. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा. आयोग की तरफ से साफ किया गया कि जब बैलेट की गिनती पूरी नहीं हो जाती है किसी भी हालत में EVM न खोले जाएं.

चुनाव आयोग ने 6 महीने में किए 30 बदलाव

1. पोलिंग स्टेशन पर अब वोटर अपना मोबाइल जमा कर सकता है. मोबाइल जमा करने के लिए आयोग की तरफ से नई व्यवस्था की गई है.

2. नए बदलाव के मुताबिक एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 वोटर ही रहेंगे. ऐसा करने से पोलिंग पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी. इसके साथ ही लोगों को वोट देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

3. चुनाव में खड़े प्रत्याशी अब पोलिंग स्टेशन से 100 मीटर दूर अपनी टेबल लगा सकते हैं.

4. ईवीएम में प्रत्याशी की फोटो अब कलर्ड रखी जाएगी. इसके साथ ही प्रत्याशी और उसके दल का नाम बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा. ताकि लोगों को पढ़ने में आसानी हो. अब तक फोटो को ब्लैक एंड व्हाइट रखा जाता था.

5. आयोग ने मतदाता सूचना पर्ची (VIS) का डिजाइन बदल दिया है. इसमें अब मतदाता संख्या और भाग संख्या को प्रमुखता से दिखाया गया है.

6. चुनाव आयोग ने पिछले 6 महीनों के भीतर 4 राज्यों में वोटर लिस्ट को अपडेट किया है.

7. बीएलओ के लिए पहचान पत्र जारी किया जाएगा. इसमें उसकी फोटो के साथ-साथ नाम और अन्य जानकारी रहेगी.

8. चुनाव आयोग ने अब तक 808 रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आरयूपीपी लिस्ट से हटाया है. हालांकि इन दलों के पास राजनीतिक दलों की मान्यता नहीं थी.

9. तकनीकी और प्रशासनिक एसओपी के तहत रिजल्ट की घोषणा के बाद EVM की मेमोरी चिप और माइक्रोकंट्रोलर की जांच और सत्यापन के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया गया है.

10. चुनाव परिणाम में फॉर्म 17 C और EVM का डेटा एक जैसा नहीं पाया जाता है. तो VVPAT की गिनती की जाएगी.

11. चुनाव आयोग ने बिहार में SIR के जरिए अवैध नाम हटाएं हैं. इसके साथ ही नए नामों को भी जोड़ा गया है.

12. चुनाव कानून के अनुसार आयोग ने 28 हितधारकों की भूमिका तय की है.

14. आयोग ने चुनाव में शामिल होने वाले कर्मचारी बीएलओ, सुपरवाईजर, पोलिंग स्टाफ की सैलरी बढ़ा दी है.

15. चुनाव आयोग ने मतदाताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ECINET पोर्टल जारी किया है. इसमें 40 से ज्यादा ऐप्स और वेबसाइट्स एक ही जगह पर मौजूद हैं. इससे मतदाताओं को जानकारी हासिल करने में आसानी होगी.

16. चुनाव परिणाम के दिन अब हर 2 घंटे में रियल टाइम वोटर टर्न आउट ECINET पोर्टल पर जारी किया जाएगा.

17. मतदान केंद्र पर अब लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसमें वोटिंग संबंधित सभी जानकारी दिखाई जाएगी.

19. आम जनता की चुनावी डेटा पर पहुंच आसान करने के लिए डिजिटल इंडेक्स कार्ड और रिपोर्ट में सुधार किया गया है.

20. अब यूनिक EPIC के जरिए दो बार मौजूद नंबरों को हटाया गया है.

21. चुनाव के समय जिन वोटरों की मौत हुई है. उसकी जानकारी बीएलओ और ईआरओ के पास मौजूद रहेगी.

22. अब पहले के मुकाबले कम समय में EPIC जारी किया जाएगा. वोटर को 15 दिन में मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी.

23. चुनाव आयोग ने देशभर में 28 हजार पार्टी के नेताओं के साथ लगभग 5 हजार सर्वदलीय बैठक की हैं. इनमें राष्ट्रीय और राज्य लेवल के नेताओं की 20 बैठकें आयोजित की गई हैं.

24. कानूनी सलाहकार और CEOs के साथ नेशनल लेवल पर बैठक कर बातचीत की गई.

25. देश भर में 7 हजार से ज्यादा बीएलओ और पर्यवेक्षकों को अलग-अलग ट्रेनिंग सेशन रखे गए. इनको आने वाले चुनावों को लेकर ट्रेन किया गया है.

26. आयोग की तरफ से मीडिया कोऑर्डिनेटर को स्पेशल ट्रेनिंग सेशन रखा गया. इसमें उन्हें हर एक छोटी बड़ी डिटेल बताई गई.

27. बिहार में पुलिस अधिकारियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई. ताकि चुनाव के दौरान आने वाली किसी भी समस्या से निपटा जा सके.

28. आयोग ने पहले के मुकाबले अब अपने बायोमेट्रिक, ई-ऑफिस जैसे सिस्टम में सुधार किया गया है. इनको पहले से आसान बनाया गया है.

29. देश के 3 राज्य बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में BLAs को वोटर लिस्ट तैयार करना सिखाया गया है.

30. बैलेट पेपर की गिनती पूरी हो जाने के बाद ही ईवीएम खोली जाएंगी. जब तक बैलेट की गिनती पूरी नहीं होगी तब तक EVM नहीं खोली जाएंगी.

चुनाव आयोग ने ये 30 बदलाव पिछले 6 महीनों के भीतर किए हैं. इसके पीछे की वजह मतदाता को आसानी और हर तरफ से उठ रहे सवालों को कम करना है.

Previous Post

INTERPOL का Operation HAECHI, भारत समेत 40 देशों में साइबर फ्रॉड के पैसे बरामद

Next Post

मां कूष्माण्डा को आज लगाएं ये विशेष भोग, बरसेगी कृपा, दूर होंगे सारे संकट!

Related News

बिहार

खौफनाक: पत्नी का डांस करना पति को गुजरा नागवार, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर ही मौत

January 22, 2026
बिहार

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने PK जनसुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार

January 12, 2026
बिहार

JDU कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल, निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की उठी मांग

December 28, 2025
बिहार

अल्पसंख्यक छात्रों को फायदा, बिहार में शिक्षा और आवास अब निःशुल्क

December 22, 2025
बिहार

बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप

October 30, 2025
बिहार

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे में आक्रोश

October 30, 2025
Next Post

मां कूष्माण्डा को आज लगाएं ये विशेष भोग, बरसेगी कृपा, दूर होंगे सारे संकट!

फॉलो करें

0 1 7 6 0 1
Users Today : 8
Total Users : 17601
Views Today : 8
Total views : 30824
Who's Online : 0
Server Time : June 24, 2026 12:08 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.