मनोज जैन ब्यूरो चीफ
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के बेरछी रोड पर मंगलवार को बाइक से आ रहे युवक शरीफ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से बचाकर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
शरीफ पर एक दिन पहले अपहरण का मामला हुआ दर्ज
पूरा मामला 28 सितंबर की रात से जुड़ा है, जब ग्राम सिरोलिया निवासी 19 वर्षीय युवती को आरोपी शरीफ (पिता नसीम शाह, निवासी ग्राम देंदला) कथित तौर पर डरा-धमकाकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया था। इस घटना को लेकर सोमवार को पाटीदार समाज और सर्व हिंदू समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। युवती के पिता की शिकायत पर मक्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। मंगलवार को जब शरीफ बेरछी रोड पर बाइक से दिखाई दिया, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। भीड़ ने गुस्से में उसकी बाइक भी जला दी। सूचना पर बेरछा, मक्सी, सुनेरा और सुन्दरसी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल में एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एसडीएम मनीषा वास्कले और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस मामले में एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया बेरछी रोड पर जो कि पीपलरावां की ओर जाता है, वहां एक युवक शरीफ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसके वाहन में आग लगा दी। घटना की जानकारी लगते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर अवस्था होने पर उसे इन्दौर रेफर किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















Users Today : 8
Total Users : 17601
Views Today : 8
Total views : 30824
Who's Online : 0
Server Time : June 24, 2026 12:47 pm