भोपाल दशहरे से पहले अज्ञात लोगों ने कर दिया रावण दहन !
दशहरे पर जहां शाम को भव्य रावण दहन की तैयारी थी, वहीं राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में सुबह एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां सुबह 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती कार से आए और ग्राउंड में खड़े रावण के पुतले में आग लगाकर फरार हो गए। स्थानीय समिति के सदस्यों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक-युवती नशे की हालत में थे और आग लगाते ही मौके से भाग निकले। रावण दहन का कार्यक्रम शाम को होना था, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों ने रावण के पुतले में आग लगा दी।















Users Today : 0
Total Users : 18940
Views Today :
Total views : 32373
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 12:01 am