Thursday, June 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में युवक के साथ बेरहमी, दाढ़ी खींची और सिर मुंडवाया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 20, 2026
in राजगढ़

राजगढ़: जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को चोरी के शक में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन सिर मुंडवा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित की मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, लेकिन उसे अलग-अलग थानों के बीच भटकना पड़ा। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को बरामद किया।

युवक के साथ बंधक बनाकर मारपीट, सिर मुंडवाया

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र से सामने आए इस मामले में कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा और उसका सिर मुंडवा दिया। मारपीट के दौरान उसकी दाढ़ी भी खींची गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

वीडियो देखकर मां को हुई बेटे की पहचान

खिलचीपुर क्षेत्र के ग्राम सेदरा की निवासी सरजूबाई, जो वर्तमान में ब्यावरा के श्रीराम कॉलोनी में रहती हैं, ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दुर्गेश पिता फूलसिंह तंवर शुक्रवार को काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो एक परिचित ने उन्हें वीडियो दिखाया, जिसमें उनके बेटे के साथ मारपीट और सिर मुंडवाने की घटना दिखाई दे रही थी।

एसपी कार्यालय से थानों तक भटकती रही मां

वीडियो सामने आने के बाद सरजूबाई रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। वहां से उन्हें राजगढ़ कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली में यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला ब्यावरा देहात थाने का है। इसके बाद उन्हें ब्यावरा भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह एसपी कार्यालय, राजगढ़ और ब्यावरा थानों के बीच चक्कर लगाने को मजबूर रहीं और शुरुआती तौर पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। मां की शिकायत पर मारपीट और बाल काटने वाले आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपितों को पकड़ने के लिए राजगढ़ से एक पुलिस टीम रवाना की गई है।

पीड़ित युवक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ कोतवाली टीआई की टीम ने पीड़ित युवक दुर्गेश को खिलचीपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से कमजोर है और बिना बताए घर से निकल गया था। घूमते-घूमते वह दिलावरा गांव पहुंच गया, जहां वह अपना नाम-पता नहीं बता सका। इसी वजह से ग्रामीणों को चोरी का शक हुआ और उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस अधिकारियों का बयान

एसडीओपी खिलचीपुर अरविंद सिंह ने बताया कि ब्यावरा देहात थाने में युवक की गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। वीडियो सामने आने के बाद मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे सभी आरोपितों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित और उसकी मां से बातचीत में युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की पुष्टि हुई है।

Previous Post

MP गजब है! पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता, सोनोग्राफी रिपोर्ट में निकला गर्भाशय का रोग

Next Post

‘ओबीसी आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक अधिकार है’, संयुक्त मोर्चा की आमसभा में हुंकार

Related News

धार

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

January 21, 2026
मध्यप्रदेश

सड़क हादसा: महिला को कार ने मारी टक्कर, घसीटते हुए मौत

January 13, 2026
मध्यप्रदेश

कलेक्टर का सख्त आदेश: पटवारी निलंबित, ADM–SDM को नोटिस जनता की शिकायतों पर

January 7, 2026
मध्यप्रदेश

पहले सम्मान, फिर फटकार: BJP MP ने अफसरों को डांटा, डेढ़ घंटे इंतजार करने पर भड़के

December 24, 2025
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 2 नवम्बर को

October 31, 2025
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

🔴 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना का दिया संदेश — कवि सम्मेलन रहा अविस्मरणीय

October 12, 2025
Next Post

'ओबीसी आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक अधिकार है', संयुक्त मोर्चा की आमसभा में हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 6 1 5
Users Today : 4
Total Users : 17615
Views Today : 4
Total views : 30838
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 10:16 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.