Sunday, November 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप की पहली कार्रवाई! शिकायत पर नो-एंट्री में घुसा डम्पर जब्त अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उ... बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हु... छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखा... मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ... शंघाई सहयोग संगठन के संवाद मंच में हिस्सा लेगा पाकिस्तान, पर्यावरण मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व सॉफ्टबैंक की बिकवाली के बावजूद मीशो के शेयरों पर दुनिया भर के दिग्गज फंड्स ने जताया भरोसा खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन इंदौर: नशे का विरोध करना पड़ा भारी, घर के गेट पर महिला से बेरहमी से मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश: मंत्री राजभर के बयान पर भड़के ABVP कार्यकर्ता, आवास के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 4, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में बीते सोमवार को हुए पुलिस लाठीचार्ज और मंत्री राजभर की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में किया गया.

इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं छात्रो और पुलिस के बीच तीखी भी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव के हालात बन गए.

क्या है मामला?

दरअसल बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में सोमवार को LLB कोर्स की मान्यता और अवैध वसूली के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया था. आरोप है कि विश्वविद्यालय 2022 से बिना बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की मान्यता के लॉ कोर्स चला रहा है, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 24 से अधिक छात्र घायल हो गए.

लाठीचार्ज में कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मेयो अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने न केवल बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर बाहरी गुंडों ने भी छात्रों पर हमला किया. इस घटना ने पूरे प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है.

मंत्री राजभर पर विवाद

प्रदर्शनकारी छात्रों का गुस्सा तब और भड़क गया जब कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कथित तौर पर घायल छात्रों के बारे में विवादित टिप्पणी की. मंत्री ने कहा था कि ABVP के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाईं. ABVP कार्यकर्ताओं ने इसे अपमानजनक बताते हुए मंगलवार रात राजभर के आवास के बाहर धरना दिया और पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान गुस्साए छात्रों ने आवास के गेट पर चढ़कर नारेबाजी की और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए.

ABVP के अवध प्रांत सचिव पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा, “हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो. जब तक घायल छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में कार्यकर्ता

प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जैसे ही छात्रों ने गेट पर चढ़कर नारेबाजी शुरू की, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई.

विपक्ष ने उठाया मुद्दा

इस घटना ने विपक्षी दलों को भी सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया. समाजवादी पार्टी (सपा) की छात्र इकाई, समाजवादी छात्र सभा, और एनएसयूआई ने ABVP के समर्थन में लखनऊ में राजभवन के सामने प्रदर्शन किया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सत्ताधारी दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई करार देते हुए घायल छात्रों के लिए एक-एक लाख रुपये मुआवजे और समुचित इलाज की मांग की. कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी ट्रॉमा सेंटर में घायल छात्रों से मुलाकात कर पुलिस कार्रवाई की निंदा की.

मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए. बाराबंकी के सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटा दिया गया, जबकि कोतवाली के एसएचओ रामकिशन राणा और चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. साथ ही, अयोध्या मंडलायुक्त और आईजी को जांच के निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने विश्वविद्यालय की डिग्री की वैधता की जांच के लिए भी आदेश जारी किए हैं.

ABVP और अन्य छात्र संगठनों की मांग

ABVP और अन्य छात्र संगठनों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त किया जाए, निष्कासित छात्रों को बहाल किया जाए और लॉ डिग्री की मान्यता को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने लाई जाए।. छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Previous Post

60 साल के बुजुर्ग ने मंदिर में भरी नाबालिग लड़की की मांग, बोला- अब ये मेरी बीवी… फिर जंगल ले जाकर किया रेप, हुआ ये एक्शन

Next Post

आंध्र प्रदेश: जिनके पति नहीं हैं, उन महिलाओं का कत्ल! एक और मर्डर से दहशत में गांववाले, पूरी कहानी

Related News

उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

November 14, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम न्यूज़: हिमाचल में 15 नवंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान में 14-15 नवंबर को छाएंगे बादल

November 13, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम न्यूज़: 70-80 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली में 17 नवंबर तक कोहरे और बादलों का डेरा

November 12, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में धुंध और कोहरा, यूपी से झारखंड और दक्षिण भारत तक भारी बारिश की चेतावनी

November 11, 2026
उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में छठ पूजा के लिए बिहार जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने रौंदा, 1 की मौत, 6 ट्रॉमा सेंटर रेफर

November 10, 2026
उत्तरप्रदेश

फर्रुखाबाद से पकड़े गए कांग्रेस नेता और उनकी मां, पुरानी चुनावी रंजिश में दीवाली की रात चलाई थी गोलियां

November 10, 2026
Next Post

आंध्र प्रदेश: जिनके पति नहीं हैं, उन महिलाओं का कत्ल! एक और मर्डर से दहशत में गांववाले, पूरी कहानी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)