जालंधरः नहरों व नदियों का जल स्तर बढ़ना परेशानी का सबब बन रहा है, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जहां एक तरफ जम्मू रूट बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, वहीं दिल्ली सहित कई रूटों पर नहरों का जलस्तर बढ़ने के कारण सिटी स्टेशन से संबंधित कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया जबकि कईयों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट आर्गेनाइज करवाया गया।
इनमें 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन को मेरठ सिटी पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया है। वहीं 14681 दिल्ली-जालंधर मेरठ सिटी से शॉर्ट-ओरिजिनेट हुई। दिल्ली से चलने वाली14521 को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह से वंदे भारत वैष्णों देवी सहित फिरोजपुर जाने वाली कई लोकल ट्रेनें आज रद्द रही। देरी के क्रम में नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत 22487 करीब 20 मिनट की देरी से कैंट पहुंची। देरी के क्रम में 12497 शान-ए-पंजाब दिल्ली से आते समय अपने निधार्रित समय 12.50 से ढाई घंटे लेट रहते हुए सवा 3 बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची। स्वर्ण शताब्दी 12029 आधा घंटा लेट रहते हुए साढ़े 12 बजे के बाद आई जबकि अमृतसर से जाते समय 12030 करीब 16 मिनट लेट रही।
अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट करना पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।
















Users Today : 33
Total Users : 19475
Views Today : 34
Total views : 32929
Who's Online : 0
Server Time : August 26, 2026 6:58 pm