चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जहां बीते दिन थोड़ी देर निकली धूप ने लोगों को राहत दी थी कि अब नदियों-नालों में पानी का स्तर घटेगा, वहीं आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है। शहर में लगातार बारिश होने से सुखना झील का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया और आज सायरन बजाकर फ्लड गेट खोलने पड़े।
मौसम का असर ऐसा रहा कि झील में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुखना झील में अधिकतम 1163 फीट तक ही पानी रखा जा सकता है। इसके बाद जब पानी ज्यादा हो जाता है तो फ्लड गेट खोलने अनिवार्य हो जाते हैं। गेट खोलने का असर आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा पड़ता है। बापूधाम कॉलोनी और किशनगढ़ सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है और यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। इसी कारण गेट खोलने से पहले प्रशासन ने इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया।
















Users Today : 1
Total Users : 17663
Views Today : 1
Total views : 30886
Who's Online : 0
Server Time : June 29, 2026 1:02 am