धार: मध्यप्रदेश के धार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें वही सामान खरीदना चाहिए, जिसमें भारतवासियों का पसीना और मेहनत झलकती हो। मोदी ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर ‘स्वदेशी का बोर्ड’ लगाएं, ताकि खरीदारों को भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता, घर में घुसकर मारता है।’ पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
पीएम मित्र पार्क की रखी आधारशिला
धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां उन्होंने खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया और राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के लिए सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र पार्क से स्थानीय कपास और रेशम उद्योग को मजबूती मिलेगी, क्वालिटी चेक आसान होगा और धार का नाम दुनिया के बाजार में चमकेगा।
माताओं-बहनों को सशक्त करने पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का सबसे बड़ा फोकस माताओं और बहनों की मुश्किलें कम करना रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच को लेकर भी लोगों से अपील की।
सिकलसेल अभियान का जिक्र
पीएम मोदी ने बताया कि 2023 में शहडोल से शुरू किए गए सिकलसेल एनीमिया मिशन के तहत अब तक देशभर में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। आज मध्य प्रदेश में ही 1 करोड़वां सिकलसेल स्क्रीनिंग कार्ड दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाएगा।
















Users Today : 33
Total Users : 19475
Views Today : 34
Total views : 32929
Who's Online : 0
Server Time : August 26, 2026 7:10 pm