Sunday, June 28, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

मासूम योजिता का अंतिम संदेश: ‘पापा, अब घर ले चलो…’ जहरीली कफ सिरप से गई जान, 16 डायलिसिस के बाद भी न बची मासूम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 7, 2025
in मध्यप्रदेश

दो साल की योजिता ठाकरे को बस हल्का-सा बुखार था. पिता सुशांत उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. डॉक्टर ने दूसरी दवाइयों के साथ सिरप भी लिखी. सबको लगा बेटी जल्दी ठीक हो जाएगी. लेकिन वही सिरप उसकी जिंदगी का आखिरी स्वाद बन गया. महज एक दिन में बुखार ठीक करने की दवा जहर बन गई और पिता की गोद में खिलखिलाने वाली बेटी 22 दिन तक मौत से लड़ती रही. 16 बार डायलिसिस हुआ इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका.

वह दिन जब आया बुखार 

8 सितंबर की शाम. छिंदवाड़ा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले सुशांत ठाकरे अपनी बेटी योजिता को गोद में लिए डॉक्टर के पास पहुंचे. डॉक्टर ठाकुर, जिनसे वे हमेशा इलाज करवाते थे, उस दिन क्लिनिक में नहीं थे. सुशांत ने पास ही के डॉक्टर प्रवीण सोनी से संपर्क किया. डॉ. सोनी ने कुछ दवाइयां दीं और चार बार देने की सलाह देकर कहा, कोई दिक्कत नहीं, कल तक ठीक हो जाएगी. सुशांत ने बेटी को पहला डोज उसी के सामने पिलाया. रात में तीन बजे दूसरा, सुबह तीसरा और दोपहर में चौथा. लेकिन उस दिन के बाद जो हुआ, उसने पूरा परिवार तोड़ दिया.

हरे रंग की उल्टियां और टूटती उम्मीदें

अगली सुबह बुखार तो उतरा, पर योजिता की हालत बिगड़ गई. उसने हरे रंग की उल्टियां कीं. सुशांत फिर भागे डॉक्टर प्रवीण सोनी के पास. डॉक्टर ने जांच के बाद कहा, किडनी में इंफेक्शन है, तुरंत नागपुर ले जाइए. छिंदवाड़ा में इसका इलाज संभव नहीं. पिता सुशांत ने एक पल भी नहीं गंवाया. बेटी को गोद में उठाया और रातों-रात नागपुर के लिए निकल पड़े.

एक अस्पताल से दूसरे तक, लेकिन राहत नहीं मिली

नागपुर पहुंचने पर जिस अस्पताल का नाम डॉक्टर ने बताया था, वहां डायलिसिस की सुविधा ही नहीं थी. मजबूरन योजिता को उसी रात नेल्सन हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं उसकी जिंदगी की सबसे लंबी लड़ाई शुरू हुई 22 दिन तक लगातार इलाज, 16 बार डायलिसिस, वेंटिलेटर और अनगिनत इंजेक्शन. हर डायलिसिस के साथ सुशांत की उम्मीदें घटती जा रही थीं. पर बेटी की आंखों में वो चमक अब भी थी  ‘पापा, घर चलो…’ वो जानती भी नहीं थी कि अब उसका घर लौटना शायद नामुमकिन हो चुका है.

हर दिन बढ़ता बिल, घटती जिंदगी

नेल्सन हॉस्पिटल का बिल 12 लाख रुपए से ऊपर पहुंच गया. सुशांत एक साधारण शिक्षक हैं. महीने की सैलरी मुश्किल से परिवार चलाने लायक. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. भाई ने एफडी तोड़ दी, दोस्तों ने मदद की, ससुराल पक्ष ने जो था वो दिया. सोशल मीडिया के जरिए क्राउड फंडिंग की. मुंबई के एक एनजीओ ने एक लाख रुपये भेजे. स्कूल के साथी टीचरों और पड़ोसियों ने भी हाथ बढ़ाया.

22 दिन का संघर्ष, और फिर सन्नाटा

22 दिन तक मशीनों से बंधी योजिता लड़ती रही. पिता की आंखें हर रोज उसके होंठों से एक मुस्कान की उम्मीद करतीं. लेकिन 4 अक्टूबर को सुबह वह मुस्कान हमेशा के लिए खो गई. छिंदवाड़ा के उस छोटे से घर में अब खिलखिलाहट की जगह सन्नाटा है. दीवारों पर टंगी उसकी तस्वीरें और जन्मदिन का गुब्बारा अब भी वहीं हैं बस वो नहीं है.

Previous Post

हल्दी या बेसन…चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए किसका फेस पैक है ज्यादा बेहतर?

Next Post

इंटरनेशनल गैंग का बदला: ‘100 का नोट भी नहीं दूंगा’ कहना पड़ा महंगा, गैंगस्टर ने लिया खूनी हिसाब

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

इंटरनेशनल गैंग का बदला: '100 का नोट भी नहीं दूंगा' कहना पड़ा महंगा, गैंगस्टर ने लिया खूनी हिसाब

फॉलो करें

0 1 7 6 5 3
Users Today : 4
Total Users : 17653
Views Today : 4
Total views : 30876
Who's Online : 0
Server Time : June 28, 2026 4:38 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.