जिला आगर मालवा पुलिस
दिनांक : 08/10/2025
// प्रेस नोट //
📌 राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को किया गया जागरूक
📌 विद्यालयों में रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
📌 ग्राम भ्रमण के दौरान नागरिकों को बताया—“सतर्कता ही सायबर सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच”
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (01 से 31 अक्टूबर 2025) के तहत जिलेभर में सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल जैसे अपराधों से सतर्क करना एवं डिजिटल व्यवहार में सुरक्षा उपायों को अपनाने हेतु प्रेरित करना है।
अभियान की इसी श्रृंखला में आज दिनांक 08/10/2025 को थाना नलखेड़ा अंतर्गत सउनि आशा लकवाल एवं उनकी टीम द्वारा सायबर अपराधों से सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलखेड़ा एवं पीएम श्री एकीकृत हाई स्कूल धरोला में विद्यार्थियों के साथ सायबर सुरक्षा रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने “सावधान रहें – सायबर ठगी से बचें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी किसी को न बताएं” जैसे नारे लगाकर सायबर जागरूकता का संदेश दिया।















Users Today : 12
Total Users : 18275
Views Today : 12
Total views : 31588
Who's Online : 1
Server Time : July 26, 2026 11:40 am