कोटवार स्व. कन्हैयालाल की अकाल मृत्यु पर 8 लाख सहायता और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग
देवास।
म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय के नेतृत्व में हाटपीपल्या तहसील कार्यालय में तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि स्व. कन्हैयालाल बलाई, ग्राम टप्पा सुकल्या (सुकल्या) के कोटवार, की अकाल मृत्यु पर उनके परिवार को ₹8 लाख की सहायता राशि और उनके पुत्र जितेन्द्र बलाई को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।
संघ के तहसील अध्यक्ष देवनारायण सोलंकी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को कन्हैयालाल सोयाबीन फसल की हानि के लिए मुआवजा वितरण कार्य में किसानों से दस्तावेज एकत्रित कर रहे थे, तभी जहरीले सर्प के काटने से उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि शासन के पत्रांक एफ 19-05/2010/1/4 भोपाल दिनांक 04/09/2019 के अनुसार सेवा कार्य के दौरान अकाल मृत्यु पर ₹8 लाख की सहायता राशि और अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान है।
संघ ने शासन से निवेदन किया है कि मृतक के परिवार को सहायता व नियुक्ति प्रदान कर शासन के निर्देशों का पालन किया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
इंदर सिंह, शांतिलाल, चंदरसिंह, जितेन्द्र, राजाराम, रामचरण, मदनलाल, गोवर्धन सहित अन्य कोटवार।
भवदीय
अम्बाराम मालवीय
(जिलाध्यक्ष, म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ, देवास)
















Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 4:15 pm