आगर मालवा, 4 नवम्बर 2025 —
पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा में आज सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर एवं जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया।
शिविर में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि हर शिकायत का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में देरी या लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी का संदेश:
“जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। हर शिकायत का निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।”
















Users Today : 11
Total Users : 18274
Views Today : 11
Total views : 31587
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 8:55 am