जैन सोशल ग्रुप नागदा का सराहनीय प्रयास, शीतलहर से बचाव हेतु बच्चों को बांटे स्वेटर
नागदा।
शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जैन सोशल ग्रुप नागदा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय अंजलि नगर में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य शासन सेवक गुरु भक्त के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रीजन उपाध्यक्ष शरद जैन एवं रीजन साहित्यिक कन्वीनर दिलीप कांठेड़ उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में सुभाष बाफना, श्रेणिक बम एवं सुरेन्द्र कांकरिया मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से की गई। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम ने दिया। इसके पश्चात शरद जैन एवं दिलीप कांठेड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष अमित बम, राजा कर्नावट, रवि संघवी एवं साधना जैन ने किया। संचालन साधना जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिरुद्ध चौहान ने किया।
इस अवसर पर हितेष कांठेड़, मनोज वागरेचा, जितेंद्र ओझा, सुरेश नाहटा, कुशल भंसाली, यशवंत धूपिया, सुनील जैन, दीपक गांग, जितेन्द्र जैन, चंद्रप्रकाश कांठेड़, नितिन बुडावनवाला, दिलीप गांधी, सचिन सकलेचा, जीवन गेहलोत, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा
















Users Today : 11
Total Users : 17622
Views Today : 11
Total views : 30845
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 3:06 pm