तुलसी पूजन से वातावरण हुआ भक्तिमय
खातेगांव
।
खातेगांव नगर स्थित मेकलसूता एकेडमी परिसर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिला टीम द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन से पूरे परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बन गया।
ट्रस्ट के देवास जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक व अभिनंदन से की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश खंडेलवाल, नशा मुक्ति अभियान प्रभारी मोहनलाल गुर्जर, संभाग सचिव सुरेश चंद साहू, संभाग मंत्री ज्ञानचंद शर्मा, जिला सदस्य महेंद्र गुर्जर, दीपक गुर्जर, तहसील अध्यक्ष राजू विचार, ग्रामीण अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं विद्यालय के प्रचारक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ अतिथियों ने तुलसी माता का विधि-विधान से पूजन किया। तुलसी जी को चुनरी अर्पित की गई, दीप प्रज्वलन कर आरती उतारी गई तथा सभी ने सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
नशा मुक्ति अभियान प्रभारी मोहनलाल गुर्जर एवं सुरेश चंद साहू ने बताया कि सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी पूजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा घर-परिवार में शांति और स्वास्थ्य बना रहता है।
वहीं जिला अध्यक्ष सतीश खंडेलवाल ने कहा कि तुलसी पूजन केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया और ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना तुलसी माता से की।
















Users Today : 2
Total Users : 16556
Views Today : 2
Total views : 29497
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 10:23 am