कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी भी की है।
नीचे बैठे पीएम मोदी
तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास जमीन पर बैठे नजर आते हैं। दिग्विजय सिंह ने कैप्शन में लिखा कि RSS का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नीचे बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना, और यही संगठन की ताकत को दर्शाता है।
इस पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह ने भाजपा और उसके वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की है। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि किस तरह जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता आगे बढ़कर बड़े संवैधानिक पदों तक पहुंच सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि यह तस्वीर उन्हें क्वोरा पर मिली थी। स्क्रीनशॉट में गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आडवाणी के पास बैठे युवा नरेंद्र मोदी दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यह तस्वीर संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं के विकास की कहानी बयां करती है।
‘X’ पर शेयर की तस्वीर
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह तस्वीर उन्हें Quora साइट पर मिली और यह बेहद प्रभावशाली लगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह RSS और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता आगे चलकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं, यही संगठन की असली शक्ति है।
कब की बताई जा रही है तस्वीर
दिग्विजय सिंह द्वारा साझा की गई यह तस्वीर 1990 के दशक की मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह फोटो वर्ष 1996 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ली गई थी, जहां उस समय के कई शीर्ष भाजपा नेता मौजूद थे।
















Users Today : 14
Total Users : 17238
Views Today : 15
Total views : 30395
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 10:38 pm