सीहोर। सीहोर में बने तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने हिंदूवादी नेता एवं पूर्व पार्षद कालू भट्ट को शांति भंग करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शनिवार को सीहोर एसडीएम कार्यालय लाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाली और मंडी पुलिस सहित शहर का अतिरिक्त बल तैनात है।
बताया गया कि कालू भट्ट भोपाल नाके पर तिरंगा झंडे के नीचे खड़े होकर कथित रूप से भड़काऊ भाषण दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में एक मीडियाकर्मी को भी साथ ले जाया गया था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि कालू भट्ट और अन्य लोगों को आगे की कार्रवाही के लिए सीहोर एसडीएम कोर्ट लाया गया। मालूम हो कि रविवार देर रात हरदा से लौट रही करणी सेना पर हुए पथराव के बाद से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
प्रशासन हुआ सक्रिय
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था, वहीं शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसडीएम नितिन टाले को ज्ञापन सौंपा और सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को कालू भट्ट भोपाल नाके पर पहुंचे और कथित रूप से उत्तेजक बयान दिए। आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से माहौल और बिगड़ने की आशंका बनी, जिसके चलते प्रशासन सक्रिय हुआ।
अफवाहों से दूर रहने की अपील
सीहोर अनुविभाग कार्यालय परिसर में मौके पर एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदन शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव और मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर पुलिस बल के साथ मौजूद है। बताया जा रहा है कि कालू भट्ट को शीघ्र ही एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
















Users Today : 14
Total Users : 17238
Views Today : 15
Total views : 30395
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 8:03 pm