भोपाल। बीमारू से विकसित हुआ मध्य प्रदेश कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य सुधार, खनन, फार्मा, नवकरणीय ऊर्जा और वृहद संख्या में आधारभूत अवसंरचनाएं, हर क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है।
वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया, अब मोहन सरकार ने वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। सरकार की तैयारी है कि वर्ष 2026 मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं की आय और खुशियां दोगुनी करने का काम किया जाए। रक्षा उत्पाद में निवेशकों ने रुचि दिखाई है और पर्यटन व नवकरणीय ऊर्जा में भी निवेश आ रहा है, इससे औद्योगिक परिदृश्य बदला है।
इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।ग्वालियर में दो लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण ने उद्योग और रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में निवेशकों ने टेक्सटाइल, नवकरणीय ऊर्जा, खनिज और फार्मा सेक्टर में रुचि दिखाई है, अब इन्हें धरातल पर उतारने के प्रयास करने होंगे। इस दिशा में राज्य सरकार 5019 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित कर रही है।
इससे निजी क्षेत्र में दो लाख रोजगार सृजित होंगे। मप्र में दो वर्षों में 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले है तो इनमें आठ लाख करोड़ के निवेश का धरातल पर काम भी शुरू हो गया है। सरकार का जोर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली नीति और स्किल्ड यूथ फोर्स पर है। अगले पांच वर्षों में छह प्रमुख औद्योगिक कारिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे मालवा से बुंदेलखंड और निमाड़ से विंध्य तक कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।
25 लाख एकड़ से अधिक का विकसित लैंड बैंक उपलब्ध है। राज्य सरकार विकसित भारत@2047 के लिए एक करोड़ उद्यम पंजीकृत और एमएसएमई स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। एमएसएमई द्वारा दो करोड़ रोजगार सृजन करना, 61,256 करोड़ का निवेश प्राप्त करने का लक्ष्य है।
इन विभागों की निवेश परियोजनाओं से 1.93 लाख रोजगार सृजित होंगे
– उद्योग – 1,10,548 करोड़ रुपये का निवेश, 1,33,357 रोजगार
– ऊर्जा – 60,000 करोड़ रुपये का निवेश, 12,600 रोजगार
– नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा – 35,581 करोड़ रुपये का निवेश, 5,535 रोजगार
– खनिज – 7,050 करोड़ रुपये का निवेश, 9,505 रोजगार
– एमएसएमई – 4,053 करोड़ रुपये का निवेश, 29,835 रोजगार
– पर्यटन – 386 करोड़ रुपये का निवेश, 2,700 रोजगार
– स्वास्थ्य – 40 करोड़ रुपये का निवेश, 240 रोजगार
कुल – 2,17,658 करोड़ रुपये का निवेश, 1,93,772 रोजगार
















Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 4:42 pm