Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

छतरपुर जिले में घने कोहरे में यात्री बस पेड़ से टकराई, 11 लोग घायल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 5, 2026
in छतरपुर, मध्यप्रदेश

छतरपुर । सर्द मौसम के साथ बढ़ता घना कोहरा अब सड़कों पर जानलेवा साबित होने लगा है। सुबह बक्सवाहा थाना क्षेत्र के लालघाटी इलाके में कोहरे की सफेद चादर के बीच एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे की रफ्तार ही थाम दी। टीकमगढ़ से जबलपुर जा रही महाकाल ओरछा ट्रांसपोर्ट की यात्री बस क्रमांक एमपी 36 पी 0575 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक दिखाई नहीं दे रहा था। लालघाटी के पास सड़क किनारे एक ट्रक पहले से खराब अवस्था में खड़ा था, जिसका क्रमांक एमपी 06 जैडजी 505 बताया गया है। कोहरे के कारण बस चालक को यह ट्रक समय रहते नजर नहीं आया। इसी दौरान सामने से एक अन्य ट्रक आ गया। दो-दो ट्रकों के बीच फंसी बस को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इसी बीच सामने से आ रहा ट्रक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

कुछ ही देर में लग गई वाहनों की लंबी कतार

टक्कर इतनी तेज थी कि पहले से खराब खड़ा ट्रक भी अपनी जगह से खिसककर बीच सड़क पर आ गया, जिससे नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बक्सवाहा पुलिस से एसआई कादिर खान, आरक्षक आशीष, मोनू एवं नसीम खान मौके पर पहुंचे।

नायब तहसीलदार सुनील केवट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाईवे से ट्रक हटाने के लिए पहले जेसीबी बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन के पहुंचने में देरी होती देख एसआई कादिर खान ने मौके पर मौजूद जनसमूह से सहयोग की अपील की। पुलिस की अपील पर वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर खराब ट्रक को धक्का लगाकर सड़क किनारे किया, जिसके बाद नेशनल हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।

हादसे में घायल यात्री

मोहन लाल विश्वकर्मा (42) निवासी टीकमगढ़, इदरीश खान (40) निवासी शाहगढ़, संतोषी पटवा (24) निवासी शाहगढ़, चतुर्भुज सिंह (42) निवासी शाहगढ़, बाबू आदिवासी (25) निवासी गढ़ोही, कमला रजक (52) निवासी जैतुपुरा, विनिता साहू (28) निवासी झडोला, रिकेश साहू (30) निवासी झडोला, कमलेश साहू (30) निवासी शाहगढ़, जितेंद्र यादव (28) निवासी गढ़ोही और गजाला परवेज (38) निवासी शाहगढ़ शामिल हैं।

Previous Post

विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कार्रवाई, SDM को सस्पेंड किया गया

Next Post

20 साल की उम्र में मरी मादा तेंदुआ, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में शोक

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

20 साल की उम्र में मरी मादा तेंदुआ, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 3 7
Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 4:04 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.