देवास। कई तरह के ऑपरेशन चलाकर सफलता का दम्भ भरने वाली पुलिस नाकाम नज़र आ रही है। बैठकों में सख़्ती और चुस्ती के दावे करने वाली पुलिस धरातल पर सुस्त है। बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे और पुलिस हमेशा की तरह रटा-रटाया जवाब दे रही कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेंगे।
मंदिर जा रही महिला बनी निशाना, पॉश इलाके में वारदात
मामला चेन स्नेचिंग का है। शहर के पॉश इलाके विश्राम बाग, राधागंज में वारदात हुई। जानकारी के अनुसार उषा नोरंगे नामक महिला अपने घर के पास बने मंदिर में सुबह पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपित तेजी से भाग गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी। बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपितों को पकड़ेंगे।
राधागंज क्षेत्र में दोबारा हुई घटना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
पहले भी हो चुकी वारदात; कुछ दिन पहले राधागंज क्षेत्र में ही चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। इसके बाद दोबारा इसी क्षेत्र में घटना हुई। दोनों ही घटनाएं दिनदहाड़े हुईं, जो यह बताने के लिये काफी है कि शहर में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं बचा। खुद के नम्बर बढ़ाने में जुटे पुलिस अधिकारी वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे। पुलिस थानों में स्थिति ठीक नहीं और कई बार पुलिस सवालों के घेरे में भी आई है।
















Users Today : 23
Total Users : 19391
Views Today : 23
Total views : 32842
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 3:50 pm