सतना। पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होना है। समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं तथा मैदान पर पीटी-परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल चल रही है। बुधवार सुबह इसी रिहर्सल के बीच 12 स्कूली बच्चे (छठवीं से आठवीं कक्षा के) अचानक मैदान पर गिर गए। इनमें से कुछ लहूलुहान हो गए। पांच दिनों बाद गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होना है।
इसके लिए सतना के पुलिस परेड ग्राउंड पर उन कार्यक्रमों का अभ्यास चल रहा है, जो मुख्य समारोह में जिनका प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार सुबह ग्राउंड में रिहर्सल चल रही थी। एक दर्जन स्कूली बच्चे तेज तेज धूप-गर्मी से गिर गए। तत्काल सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यद्यपि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। गणतंत्र दिवस समारोह के रिहर्सल में जिले के 37 विद्यालयों के लगभग ढाई हजार बच्चे शामिल रहे।
निर्देश के बाद भी नहीं की गईं पर्याप्त व्यवस्थाएं
- 37 विद्यालयों के ढाई हजार बच्चों की रिहर्सल चल रही है।
- 50-50 बच्चे 42 कतार में खड़े थे। 12 बच्चे गिर पड़े जिससे उन्हें चोटें आईं।
- 16 जनवरी को भी रिहर्सल के दौरान सातवीं के दो बच्चे बेहोश हो गए थे।
- 12 जनवरी को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यश ने निर्देश दिए थे कि रिहर्सल में एंबुलेंस व हेल्थ वर्कर तैनात रहें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
- आवश्यकता के अनुरूप पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की गई।
धूप में खड़े रहने से ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है
ऐसा तब होता है जबकि बच्चों में पोषण की कमी हो। संभव है इनमें से कुछ खाली पेट भी हो सकते हैं। लंबे समय तक धूप में खड़े रहने पर शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। शरीर को डिहाइड्रेटेड (निर्जलित) से यह स्थिति बनती है। अत: हाइड्रेटेड (पानी से भरपूर) रखना बहुत ज़रूरी है। बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए।
12 बच्चे चोटिल हो गए
अभ्यास के दौरान रोजाना बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं, जिसमें बुधवार को 12 बच्चे चोटिल हो गए। क्रीड़ा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार का प्रबंध किया, लेकिन मौके पर स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद नहीं रहा। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।
















Users Today : 5
Total Users : 17134
Views Today : 6
Total views : 30258
Who's Online : 0
Server Time : May 31, 2026 10:24 am