रतलाम। लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कालोनी स्थित रेलवे क्षेत्र में बनी अवैध मजार को बुधवार को रेलवे पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से अवैध मजार को तोड़कर पूरे स्थान को समतल किया गया।
अवैध मजार को तोड़ता बुलडोजर।
जानकारी के अनुसार रेलवे के क्षेत्र में वर्षों पुराने सरकारी मकान बने हुए हैं। इन्हीं मकानों में से एक मकान के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मजार का निर्माण कर बहुत पहले कर दिया गया था। बाद में कुछ लोगों ने जर्जर मकान को हटाकर मजार पर पतरे का शेड और लोहे की जाली लगाकर पूरे स्थान को ढंक दिया गया।
दो दिन पूर्व रेलवे प्रशासन को इस अवैध निर्माण की जानकारी मिली, जिसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे, आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
जेसीबी मशीन से अवैध मजार एवं उससे जुड़ा निर्माण हटाकर भूमि को पूरी तरह समतल किया गया। मजार पर लगाए गए पतरे और जाली को भी जब्त कर रेलवे अपने साथ ले गया। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था।
रेलवे से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, आरपीएफ कमांडेंट आरके शर्मा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित पुलिस एवं रेलवे का बल मौके पर मौजूद रहा।
















Users Today : 30
Total Users : 19428
Views Today : 31
Total views : 32881
Who's Online : 1
Server Time : August 25, 2026 2:36 pm