आपराधिक इतिहास रखने वाला 10 अनावेदकों को देवास पुलिस ने करवाया ₹ 3.75/- लाख की राशि से बाउण्ड ओवर
आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जारी “ऑपरेशन पवित्र” के तहत की गई प्रभावी कार्यवाही,दोबारा अपराध करने पर जमा करना होगी बाउण्ड राशि या जाना होगा जेल।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा ज़िले में 360 पुलिसिंग के अंतर्गत “ऑपरेशन पवित्र” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउंड ओवर किया जा रहा है एवं बाउंड ओवर अवधि में पुनःशांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बाउण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि ना भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है ।
इसी तारतम्य मे थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगण 01.सुरज पिता सुरेन्द्र परमार उम्र 30 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार देवास 02.जाकिर पिता बाबू पटेल उम्र 43 साल निवासी नागदा देवास 03.इसराईल पिता इस्माईल उम्र 40 साल निवासी नागदा देवास 04.छोटू ऊर्फ दिनेश पिता बहादुर अग्रवाल उम्र 19 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार देवास 05.रवि पिता प्रकाश सोलंकी उम्र 20 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार देवास को 01 वर्ष की अवधि के लिये 25,000-25,000/- की राशि से एवं अनावेदकगण 06.रईश पिता इस्माईल शेख उम्र 27 साल निवासी पुष्पकुंज कालोनी इटावा देवास 07.अनवर पिता रईस शाह उम्र 27 साल निवासी अर्जून नगर देवास 08.सुमित पिता संतोष मोदी उम्र 38 साल निवासी गंगानगर देवास 09.मनदीप पिता अखि लेश शिन्दे उम्र 20 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार देवास 10. शानू ऊर्फ शहनवाज उम्र 22 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार देवास को 06 माह की अवधि के लिये ₹ 50,000-50,000/- की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के द्वारा बताया गया कि अनावेदकगणों द्वारा आए दिन आमजन के साथ मारपीट कर लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैलाई जा रही थी जिसके चलते इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बीएनएसएस प्रावधानों के तहत फाइनल बाउण्ड ओवर आदेश कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से प्राप्त किए गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन पवित्र” का उद्देश्य जिले में जन सामान्य को आदतन अपराधियों से भय मुक्त रखना है । इसके तहत आपराधिक इतिहास वाले ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर शांति क़ायम रखने हेतु बाउण्ड भरवाया जा रहा है जिनके चलते आम जन में भय बना रहता है और जिनके विरुद्ध जनता शिकायत करने से भी परहेज़ करती है । उक्त बदमाशों को चिन्हित कर फाइनल बाउण्ड ओवर करवाते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत दी जाती है एवं बाउण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे उनसे बाउण्ड की बड़ी धनराशि वसूली जाती है या उन्हें जेल भेजा दिया जाता है ।
पुलिस कप्तान के अनुसार “ऑपरेशन पवित्र” के चलते जहां एक तरफ़ आदतन अपराधियों द्वारा घटित अपराधों की संख्या लगातार घटेगी वहीं दूसरी तरफ़ ज़िले में कुल अपराधों में भी कमी आयेगी और ज़िले में शांति व्यवस्था स्थापित होकर आम जनता को आदतन बदमाशों के भय से मुक्ति मिलेगी ।
उल्लेखनीय है कि 01 नवम्बर 2024 से प्रारंभ “ऑपरेशन पवित्र” के तहत आज दिनांक तक कुल 5398 अनावेदकों के विरुद्ध बीएनएसएस प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाकर कुल ₹ 32,20,90,000/- की राशि से फायनल बाउण्ड ओवर किया गया है ।



