🔴 देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प” अभियान के तहत देवास पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने आरोपी पंकज उर्फ भय्यू मिश्रा निवासी दिग्गीराजा नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 1 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।
प्रकरण की पेशेवर विवेचना निरीक्षक आर.सी. कल्थिया द्वारा की गई और लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती अलका राणा ने न्यायालय में सटीक पैरवी की। परिणामस्वरूप माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र कुमार पाटीदार ने आरोपी को 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹25,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।
एसपी श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन संकल्प” का उद्देश्य पुलिस विवेचना को अधिक वैज्ञानिक और पेशेवर बनाना है ताकि गंभीर अपराधों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में देवास पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, छेड़खानी, लूट, मादक पदार्थ तस्करी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में कई दोषसिद्धियां दिलवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया है।
एसपी गेहलोद ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की।
















Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:42 pm