Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, श्योपुर में ‘बुलडोजर कलेक्टर’ की छवि हुई मजबूत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 28, 2025
in मध्यप्रदेश

श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति अब केवल सरकारी फाइलों की भाषा नहीं रही, बल्कि जमीन पर दिखने वाली ठोस कार्रवाई बन चुकी है। श्योपुर जिला इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। जहां कलेक्टर अर्पित वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की टीमों ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया है, जिसने वर्षों से जड़ें जमाए कॉलोनी माफिया की कमर तोड़ दी है।

शनिवार को श्योपुर, जैदा और जाटखेड़ा क्षेत्र में पांच अवैध कॉलोनियों पर एक साथ बुलडोजर कार्रवाई कर प्रशासन ने यह साफ कर दिया कि अब अवैध प्लॉटिंग, बिना अनुमति कॉलोनी विकास और शासकीय भूमि के व्यवसायिक उपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सड़कें, सीसी रोड और आंतरिक मार्ग ध्वस्त करते हुए प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों की बुनियाद पर सीधा वार किया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, तहसीलदार मनीषा मिश्रा सहित पूरा राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा।

कार्रवाई शांतिपूर्ण लेकिन सख्त रही

पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण लेकिन सख्त रही। तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने बताया कि जैदा में सर्वे क्रमांक 75/8 (1.254 हेक्टेयर) पर अवैध कॉलोनी में बने मार्ग तोड़े गए। जैदा के सर्वे नंबर 269/3 एवं 273 मिन पर अवैध निर्माण हटाए गए। जाटखेड़ा में सर्वे क्रमांक 51/1 एवं 51/2/2 (4.221 हेक्टेयर) पर बनी सीसी सड़कें और रास्ते ध्वस्त किए गए।

श्योपुर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे सर्वे नंबर 1549/2 एवं 1553/2 पर कार्रवाई हुई। अस्पताल के पीछे बायपास रोड स्थित सर्वे नंबर 1683/1 एवं 1683/2 पर बनी अवैध कॉलोनी की संरचनाएं तोड़ी गईं। कराहल में सर्वे नंबर 1383 की शासकीय भूमि से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया।

23 कॉलोनियां रडार पर, हर पहलू की होगी जांच

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले की 23 कॉलोनियों को संदेह के घेरे में लेते हुए एसडीएम श्योपुर को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। जांच केवल कागजी नहीं होगी, बल्कि जमीन पर उतरकर हर बिंदु की पड़ताल की जाएगी। भूमि का मूल स्वरूप (शासकीय पट्टा, भूदान या प्रतिबंधित श्रेणी), बिना अनुमति कॉलोनी विकास, टीएनसीपी से ले-आउट स्वीकृति, नगरपालिका अधिनियम के तहत विकास अनुमति, ड्रेनेज या पहुंच मार्ग के नाम पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण।

वृक्षों की अवैध कटाई और क्षतिपूर्ति। बिना अनुमति प्लॉट विक्रय और क्रेता-विक्रेता की सूची। कलेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा कि दोषी पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी।

जिला कॉलोनी सेल का गठन

अवैध कॉलोनियों पर स्थायी नियंत्रण और आम लोगों को सही जानकारी देने के लिए जिला कॉलोनी सेल का गठन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजय जैन की अध्यक्षता में गठित यह सेल कॉलोनियों की वैधता-अवैधता की जांच करेगी। दस्तावेजी प्रतिवेदन तैयार करेगी और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

यह सेल आम जनता को भी बताएगी कि कौन सी कॉलोनी वैध है और कौन अवैध। ताकि लोग अपनी गाढ़ी कमाई गलत जगह न फंसाएं।

रजिस्ट्री-नामांतरण पर सख्त ब्रेक

कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि कॉलोनी विकास अनुमति या नियमितीकरण प्रमाण पत्र के बिना किसी भी भूखंड की रजिस्ट्री और नामांतरण नहीं होगा। संबंधित सर्वे नंबरों के खसरा कॉलम में अवैध कॉलोनी की प्रविष्टि दर्ज कर क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह फैसला कॉलोनी माफिया के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

सीधे-सादे अफसर से ‘बुलडोजर कलेक्टर’ तक

29 जनवरी 2025 को श्योपुर के 25वें कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने वाले 2015 बैच के आइएएस अधिकारी अर्पित वर्मा का पहला 11 महीनों का कार्यकाल पूरी तरह समझ, संवाद और संतुलन का रहा। 27 साल पुराने जिले में सैकड़ों कॉलोनियों बिना अनुमति काट दी गईं। न सड़क, न नाली, न ड्रेनेज, न पार्क। मानसून में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात आम हो गए। कलेक्टर ने पूरी तैयारी के बाद कार्रवाई शुरू की।

एसडीएम से लेकर पटवारी तक पूरी मशीनरी एकजुट दिखी। यही वजह है कि श्योपुर की यह कार्रवाई अब जिला स्तर की खबर नहीं, बल्कि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गई है।

श्योपुर में अब यह साफ है कि नियमों के बिना न कॉलोनी बनेगी, न प्लॉट बिकेगा। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा मकसद दमन नहीं बल्कि सुरक्षित और योजनाबद्ध विकास है।

Previous Post

ICU भर्ती के नाम पर घोटाला, आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई

Next Post

चाइनीज डोर बनी जानलेवा, उज्जैन में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Related News

देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
देवास

बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
Next Post

चाइनीज डोर बनी जानलेवा, उज्जैन में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)