Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

चाइनीज डोर बनी जानलेवा, उज्जैन में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 28, 2025
in उज्जैन

उज्जैन। जानलेवा चाइना डोर की चपेट में शनिवार को एक बाइक सवार आ गया। गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तुलसीराम पुत्र रामलाल राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी गायत्री नगर शनिवार को दोपहिया वाहन से इंदिरा नगर से गुजर रहा था। उसी दौरान उसके चेहरे पर चाइना डोर आ गई थी। राठौर डोर को हटाता इससे पूर्व ही उसकी नाक कट गई। जिससे काफी खून बहने लगा था। गनीमत रही कि राठौर की आंखें बच गई। वहीं हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। लोगों ने उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया था।

एक माह में चार चाइना डोर की चपेट में आ चुके

बता दें कि एक माह के दौरान ही चार लोग चाइना डोर की चपेट में आ चुके है। 20 दिसंबर को एग्रीकल्चर थर्ड सेमेस्टर का छात्र योगेश पुत्र ईश्वर आंजना उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिपलियाधूमा झारड़ा बाइक से अपने गांव से परीक्षा देने के लिए उज्जैन आया था। परीक्षा देकर वह शाम को दोपहिया वाहन से वापस गांव की ओर जा रहा था।

आगर रोड पर खिलचीपुर नाके के समीप आंजना के गले में चाइना डोर फंस गई और उसका गला बुरी तरह कट गया। चरक अस्पताल में डाक्टर ने उसके गले में दस टांके लगाए थे। इसी प्रकार विपुल महिवाल नामक युवक 7 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दोपहिया वाहन से जीरो पाइंट ब्रिज से गुजर रहा था। उसी दौरान उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी।

डोर से उसका गला कट गया था। पाटीदार अस्पताल में युवक के गले में टांके लगाए गए थे। इसके अलावा एक अन्य युवती का भी जीरो पाइंट ब्रिज पर गला कट गया था। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ व विराट नगर में पतंग लूटने के दौरान दो बच्चे करंट लगने से बुरी तरह झुलस चुके हैं।

गला कटने से हो चुकी छात्रा की मौत

15 जनवरी 2022 को जीरो पाइंट पुल से दोपहिया वाहन से गुजर रही 11वीं कक्षा की छात्रा नेहा आंजना की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा बीते वर्ष भी कई लोगों के हाथ, पैर व गले में चाइना डोर फंसने से वह घायल हो चुके हैं।

पुलिस की सख्ती के बाद भी उपयोग जारी

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने चाइना डोर की बिक्री, उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिले की पुलिस भी लगातार चाइना डोर को लेकर सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस पतंग दुकानों की जांच के अलावा घरों की छतों पर जाकर पतंग उड़ा रहे बच्चों की डोर की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस बच्चों को समझाइश भी दे रही है कि वह चाइना डोर का उपयोग ना करें, इससे लोगों की जान भी जा सकती है। मगर इसके बाद भी डोर का उपयोग नहीं रोका जा रहा है।

Previous Post

अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, श्योपुर में ‘बुलडोजर कलेक्टर’ की छवि हुई मजबूत

Next Post

राजीनामा सुबह, फायरिंग शाम को; सिद्धनगर इलाके में दहशत

Related News

उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निर्धनों को कराया भोजन

September 14, 2026
उज्जैन

उज्जैन में सूने मकानों में चोरी का खुलासा, फरार गज्जू उर्फ गजा गिरफ्तार; 2.20 लाख का सोने का हार बरामद

September 13, 2026
Next Post

राजीनामा सुबह, फायरिंग शाम को; सिद्धनगर इलाके में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)