उज्जैन। तराना में दो दिनों के बवाल के बाद अब कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। हालांकि अब भी नगर में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अब संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है। इसके अलावा लगातार गश्त की जा रही है। तराना में गुरुवार रात को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सोहिल ठाकुर पर सलमान बेग सहित उसके साथियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद तराना में बवाल मच गया था।
उपद्रवियों ने 14 बसों में तोड़फोड़ कर एक बस व कार में आग लगा दी थी। इसके अलावा लकड़ी की टाल में भी आग लगाई गई थी। शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 144 लगा दी थी। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा तराना पहुंचे थे।
















Users Today : 3
Total Users : 17614
Views Today : 3
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 9:06 am