Wednesday, June 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

सावधान! कोरोना से ठीक हुए लोगों पर हर्पीज जोस्टर का हमला, कमजोर इम्युनिटी बन रही सबसे बड़ी वजह

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 26, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

 ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में हर्पीज जोस्टर के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वेरिसेला जोस्टर वायरस से फैलने वाला यह संक्रमण अब सिर्फ डायबिटीज, कैंसर या कीमोथैरेपी कराने वाले मरीजों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके मरीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इनमें युवा, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल हैं।

जेएएच के चर्म रोग विभाग में रोजाना औसतन तीन से चार हर्पीज जोस्टर के मरीज पहुंच रहे हैं। बीते दो माह में ही करीब 240 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनकी इम्युनिटी कमजोर पाई गई है।

चिकित्सकों के अनुसार हर्पीज जोस्टर का वायरस शरीर में पहले से मौजूद रहता है, लेकिन यह सुसुप्त अवस्था में होता है। जैसे ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, वायरस सक्रिय होकर नसों के जरिए त्वचा तक पहुंच जाता है और संक्रमण फैलने लगता है।

कोरोना के बाद बढ़ा खतरा

त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद कई मरीजों की इम्युनिटी लंबे समय तक कमजोर बनी रहती है। इसी वजह से उनमें हर्पीज जोस्टर का खतरा बढ़ रहा है। शुरुआत में तेज दर्द, जलन और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ दिनों बाद उसी स्थान पर फफोले और दाने उभर आते हैं।

केस एक

छतरपुर निवासी 45 वर्षीय आकाश (बदला हुआ नाम) कोरोना संक्रमण के बाद कमजोरी से जूझ रहे थे। हाथों में तेज दर्द और बुखार को उन्होंने मामूली समझकर अनदेखा किया, लेकिन कुछ ही दिनों में बाएं हाथ में फफोले पड़ गए और जलन बढ़ने लगी। जेएएच के त्वचा रोग विभाग में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हर्पीज जोस्टर बताया।

केस दो

ग्वालियर निवासी राकेश (बदला हुआ नाम) पहले से डायबिटीज और किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। तेज बुखार और जलन को उन्होंने सामान्य बुखार समझकर निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन दर्द बढ़ता गया। बाद में जेएएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर हर्पीज जोस्टर की पुष्टि की।

यह जानना जरूरी

  • हर्पीज जोस्टर एक वायरल संक्रमण है, जो चिकनपाक्स के वायरस वेरिसेला जोस्टर से होता है।
  • शुरुआत में असहनीय दर्द होता है, फिर उसी स्थान पर दाने और फफोले निकलते हैं।
  • डायबिटीज, कैंसर, टीबी और एचआईवी मरीजों को अधिक खतरा रहता है।
  • वायरस शरीर में सूक्ष्म अवस्था में रहता है और इम्युनिटी कम होने पर प्रभावी हो जाता है।

मुख्य लक्षण

  • त्वचा पर लाल दाने और फफोले
  • मुंह, जीभ, गले, होंठ और मसूड़ों पर अल्सर
  • आंखों के आसपास फफोले, चेहरे पर दाग-धब्बे और जलन
  • शरीर में असामान्य दर्द, जलन या फफोले दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
Previous Post

उज्जैन के तराना में पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से हुई उपद्रवियों की पहचान, 6 FIR दर्ज और 25 हिरासत में

Next Post

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, 'स्मार्ट आवास' में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 5 9 5
Users Today : 2
Total Users : 17595
Views Today : 2
Total views : 30818
Who's Online : 0
Server Time : June 24, 2026 4:32 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.