लोकेशन देवास
पुलिस की प्रेस वार्ता
देवास पुलिस की बड़ी सफलता 11 दिनों में साइबर फ्रॉड की ₹9,86,393 की राशि आवेदक को वापस,,,
देवास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मात्र 11 दिनों के भीतर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक लोकेश विजय वर्गीय की ₹9,86,393 की ठगी गई राशि वापस उनके बैंक खाते में लौटाई,,,
मामले की शिकायत मिलते ही देवास पुलिस की साइबर सेल ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच व बैंक समन्वय के माध्यम से ठगी की गई राशि को सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से न केवल आवेदक को राहत मिली, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है,,,
राशि वापस मिलने पर आवेदक लोकेश विजय वर्गीय ने देवास पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत से उन्हें दोबारा न्याय मिला है,,,
देवास पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
















Users Today : 7
Total Users : 17231
Views Today : 8
Total views : 30388
Who's Online : 1
Server Time : June 6, 2026 12:33 pm