Sunday, November 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप की पहली कार्रवाई! शिकायत पर नो-एंट्री में घुसा डम्पर जब्त अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उ... बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हु... छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखा... मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ... शंघाई सहयोग संगठन के संवाद मंच में हिस्सा लेगा पाकिस्तान, पर्यावरण मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व सॉफ्टबैंक की बिकवाली के बावजूद मीशो के शेयरों पर दुनिया भर के दिग्गज फंड्स ने जताया भरोसा खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन इंदौर: नशे का विरोध करना पड़ा भारी, घर के गेट पर महिला से बेरहमी से मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

खूनी शक: हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली की लड़की से हुआ प्यार, एक शक में चाकू से छलनी कर ले ली उसकी जान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 9, 2025
in दिल्ली/NCR

हरियाणा का लड़का, दिल्ली की लड़की, राजस्थान में मुलाकात, प्यार और हत्या के साथ रिश्ते का अंत… कहानी बिलकुल फिल्मी है. पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी की पहचान हरियाणा के हांसी शहर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हिमांशु के रूप में हुई है. पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी हिमांशु को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया है. हिमांशु को अपनी प्रेमिका पर किसी और लड़के साथ प्यार के रिश्ते में होने का शक था. इस वजह से उसने अपनी प्रेमिका की उसके किराए के मकान में हत्या कर दी थी. पुलिस ने इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया है. डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि हांसी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हिमांशु को दिल्ली से भागने के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि मृतका साक्षी दिल्ली के ओखला में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. पिछले एक साल से वो दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में किराए के मकान में रह रही थी. साक्षी और हिमांशु की पहली बार मुलाकात राजस्थान में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मिलना-जुलना हुआ और देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. ये रिश्ता कुछ दिन चला और फिर हिस्ट्रीशीटर हिमांशु को अपनी प्रेमिका की वफादारी पर शक हो गया.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंगलवार शाम हिमांशु साक्षी के घर पहुंचा था. आरोपी को शक था कि साक्षी पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में है. बातचीत के दौरान उसने साक्षी ये बात कही और इस पर दोनों में तीखी बहस हो गई. गुस्से में हिमांशु ने चाकू से साक्षी पर कई बार हमला किया और कमरे को बाहर से बंद कर वहां से फरार हो गया.

रात करीब 9 बजकर 19 मिनट पर पुलिस (पीसीआर) को झगड़े और सीढ़ियों पर खून के धब्बों की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहली मंजिल पर एक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया. अंदर प्रवेश करने पर साक्षी खून से लथपथ पड़ी मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान थे.

मृतका की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू की और फिर मृतका की पहचान हुई. मृतका साक्षी दिल्ली के हौज खास की रहने वाली थी.

पुलिस ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए आस-पास के इलाकों के 250 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. साथ ही तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी का पता लगाया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

Previous Post

उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस खत्म? CEC की बैठक कब, BJP कब करेगी नामों का ऐलान?

Next Post

मप्र सूचना केंद्र, मुंबई में प्रभारी अधिकारी डॉ.आर आर पटेल ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली

Related News

उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

November 14, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम न्यूज़: हिमाचल में 15 नवंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान में 14-15 नवंबर को छाएंगे बादल

November 13, 2026
दिल्ली/NCR

अंधेरिया मोड़ पर बनेगा 3-स्तरीय ढांचा और 3.5 किमी लंबे दो एलिवेटेड रोड, लाखों यात्रियों को जाम से मिलेगी मुक्ति

November 12, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम न्यूज़: 70-80 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली में 17 नवंबर तक कोहरे और बादलों का डेरा

November 12, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में धुंध और कोहरा, यूपी से झारखंड और दक्षिण भारत तक भारी बारिश की चेतावनी

November 11, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

November 10, 2026
Next Post

मप्र सूचना केंद्र, मुंबई में प्रभारी अधिकारी डॉ.आर आर पटेल ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)