Wednesday, September 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

मध्यप्रदेश सरकार पर कांग्रेस का हमला, मोदी की गारंटी को बताया छलपूर्ण

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 21, 2025
in भोपाल

भोपाल  : कांग्रेस ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में ‘झूठी’ गारंटी के जरिए मध्यप्रदेश की सत्ता में आने का आरोप लगाया और कहा कि दो साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी ही पार्टी के वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

कांग्रेस ने यह आरोप मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने में राज्यों को भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विजयवर्गीय ने यह टिप्पणी भोपाल में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में की थी।

उन्होंने कहा था कि चुनाव के समय जितनी उम्मीद बजट को लेकर की जाती है, उतनी वास्तविकता में पूरी नहीं हो पाती और इस वजह से राज्यों को अब केंद्र सरकार की ओर देखने की मजबूरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि लगभग हर राज्य की यही स्थिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी वादों और प्रतिबद्धताओं के चलते राज्यों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार की मदद से ही योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।’’

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे यह स्वीकार कर रहे हैं कि चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘मोदी की गारंटी’ के नाम पर कई घोषणाएं कर दी गईं, जिन्हें अब पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रदेश पर पहले से ही 4.65 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और यह स्थिति तब है, जब 95 प्रतिशत से भी अधिक चुनावी वादे अधूरे पड़े हैं।

पटवारी ने किसानों को 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान, प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देने, लाडली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह और आदिवासी परिवारों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज देने सहित कई अन्य चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि आज एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थात झूठी ‘मोदी की गारंटी’ दिखाकर प्रदेश की जनता के साथ छल किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव, दो वर्षों में आपकी सरकार अपने ही किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई। इससे स्पष्ट है कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार ही झूठ है।’’

ज्ञात हो कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। इस चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 163 सीट मिलीं वहीं कांग्रेस 66 सीट पर सिमट गई थी।

Previous Post

छिंदवाड़ा में जन्मदिन पर तलवारबाजी, पुलिसकर्मी के साथ वायरल रील बनी

Next Post

मंदाकिनी नदी पर अवैध उत्खनन का तांडव, सतना में मशीनों से किया जा रहा नुकसान

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

मंदाकिनी नदी पर अवैध उत्खनन का तांडव, सतना में मशीनों से किया जा रहा नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)