भारतीय तैराकी जगत की उभरती हुई सनसनी और पैरा तैराक जिया राय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लिश चैनल पार करने वाली वर्ष 2024 की सबसे कम उम्र की सफल तैराक बनने पर उन्हें प्रतिष्ठित ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 28 जुलाई 2024 को यूनाइटेड किंगडम के चैनल स्विमिंग एंड पायलट फेडरेशन द्वारा 17 वर्षीय जिया राय को प्रदान किया गया।
दुनिया की पहली पैरा तैराक
खास बात यह है कि जिया इस सम्मान को प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली पैरा तैराक हैं। जिया राय अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनकी जड़ें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से जुड़ी हैं।
उनका अटूट संकल्प, साहस और आत्मविश्वास उन्हें न केवल खेल जगत की प्रेरणा बनाता है, बल्कि वे ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार और दिव्यांग समुदाय के लिए समावेशिता, स्वीकृति और सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक भी हैं।
उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि सीमाएं मन में होती हैं, और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है।
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित हैं
जिया राय ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित पहली महिला पैरा तैराक के रूप में इंग्लिश चैनल को अकेले तैरकर पार किया। उन्होंने 34 किलोमीटर की यह चुनौतीपूर्ण दूरी मात्र 17 घंटे 25 मिनट में पूरी कर इतिहास रच दिया। इस असाधारण उपलब्धि ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।
इसके बाद 26 सितंबर 2025 को जिया ने अमेरिका के कैटालिना चैनल को अकेले तैरकर पार कर एक और विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ वह कैटालिना चैनल पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा तैराक बन गईं।
जिया राय की प्रमुख उपलब्धियां
- इंग्लिश चैनल पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला पैरा तैराक (2024)
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित पहली लड़की जिसने इंग्लिश चैनल अकेले पार किया (2024)
- कैटालिना चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली पहली महिला पैरा तैराक (2025)
- कैटालिना चैनल तैराकी में विश्व रिकॉर्ड धारक (2025)
- WOWSA पुरस्कार 2024, राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित















Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:54 am