दिनांक – 22.12.2025
*औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मात्र 13 दिनों के भीतर क्रिप्टो पर निवेश कर लाभ दिलाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले 05 शातिर बदमाशों के संगठित गिरोह को किया गिरफ्तार*
➢ *साइबर ठगों के ‘डिजिटल साम्राज्य’ पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का वज्रप्रहार; 05 शातिर गिरफ्तार,ठगी गई लाखों की राशि हुई 100% रिकवर* ।
*संक्षिप्त विवरण*: दिनांक 06.12.2025 को फरियादी चेतनसिंह सोलंकी पिता स्व. श्री रणजीत सिंह सोलंकी उम्र 45 साल निवासी ग्राम इस्माईल खेड़ी थाना जावर जिला सीहोर हाल म.नं. 50 आनंद विहार कॉलोनी देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साथ दिनांक 02.11.2025 से 05.11.2025 तक अज्ञात आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में भारी मुनाफे का लालच दिया। किश्तों में झांसा देकर आरोपियों ने कुल 1,04,100/- रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अपराध क्रमांक 1084/2025 धारा 318(4) बी.एन.एस. 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे । जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया और डिजिटल ट्रेल का पीछा करते हुए मात्र 13 दिनों के भीतर आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने तकनीकी डेटा के आधार पर उन बैंक खातों को फ्रीज करवाया जहाँ पैसा ट्रांसफर हुआ था। साक्ष्यों के घेरे में आते ही आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पाँच शातिर आरोपियों बबलू मकवाना उर्फ अजय,लखन पंवार, राहुल तोमर, अरीब अली खान उर्फ अली व अलवहीद खान उर्फ रूमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करते आरोपयों ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर फरियादी को क्रिप्टो पर निवेश कर लाभ दिलाने का लालच दिया था। आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपियों के कब्जे से संपूर्ण फ्रॉड की राशि कुल 1,04,100/- रुपये तथा 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमती करीबन 1,29,000/- रुपये कुल 2,33,100/- रुपये का मश्रूका जब्त किया गया है।
*जप्त मश्रूका*:
ठगी गई राशि: 1,04,100/- रुपये एवं 06 अत्याधुनिक एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमत लगभग 1,29,000/- रुपये,कुल मश्रूका: 2,33,100/- रुपये का जप्त किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपियों के नामः*-
1.बबलू मकवाना उर्फ अजय पिता राजाराम मकवाना उम्र 30 साल निवासी ग्राम ढाबलावेणी थाना महिदपुर जिला उज्जैन हाल मुकाम म.नं. 341 तिरुपति प्लेटिनम कॉलोनी नानाखेड़ा उज्जैन
2.लखन पंवार पिता कमल पंवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम मालीखेड़ी थाना घटिया जिला उज्जैन हाल मुकाम म.नं. 208 प्रेमनगर मक्सी रोड उज्जैन
3.राहुल तोमर पिता मोहनसिंह तोमर उम्र 30 साल निवासी ग्राम पीरझलार थाना बड़नगर जिला उज्जैन हाल मुकाम म.नं. 438 विवेकानंद कॉलोनी उज्जैन
4.अरीब अली खान उर्फ अली पिता गुलरेज खान उम्र 22 साल निवासी म.नं. 23 परवाना नगर सुभाष नगर के पीछे उज्जैन
5.अलवहीद खान उर्फ रूमी पिता गुलरेज खान उम्र 27 साल निवासी म.नं. 23 परवाना नगर सुभाष नगर के पीछे उज्जैन
*सराहनीय कार्यः*-उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,उनि राकेश चौहान,नरेन्द्र अम्करे,गौरव नगावत, आर अजय जाट, राबी यादव, मप्रआर रोहिणी अनोसे तथा साइबर सेल से प्रआर सचिन चौहान,शिव प्रताप एवं मप्रआर गीतिका कानूनगो की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
*उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन साइबर” के तहत ज़िला पुलिस साइबर सेल ने 01 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक कुल 2398 शिकायते मे से 538 लोगो की कुल 1,86,50,581 राशि लोगो के खाते मे वापस करवाई गई है एवं 1135 शिकायते मे 2,29,45,642/- रुपये की राशि को होल्ड भी कराया गया है* ।


















Users Today : 3
Total Users : 17678
Views Today : 3
Total views : 30901
Who's Online : 0
Server Time : June 30, 2026 8:00 am