स्टेज सजा हुआ था. होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. दूल्हा सगाई के लिए आया भी. मगर ऐन वक्त पर उसने निकाह तोड़ दिया. दूल्हे के मुंह से ये बातें सुनकर दुल्हन का परिवार सन्न रह गया. उन्होंने निकाह तोड़ने का कारण पूछा तो दूल्हा बोला- मेरे घर वालों को खाने में फिश फ्राई और मटन बिरयानी क्यों नहीं खिलाई? मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है.
गोंदी सलाई गांव में रहने वाली इकरा परवीन की 7 अक्टूबर को शादी थी. इसके पहले सगाई होनी थी. अठसैनी गांव से दूल्हा अपने परिवार और दोस्तों संग सगाई के लिए पहुंचा. लड़के पक्ष ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की डिमांड की थी. लड़की पक्ष उनकी इस बात को मान गया, लेकिन सगाई समारोह में खाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी के इंकार कर दिया.















Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 3:49 pm