🎯 लोकेशन – इंदौर | भागीरथपुरा
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा में नल से आ रहे गंदे पानी को पीने से दर्जनों लोग बीमार हो गए।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से नगर निगम में गंदे पानी की शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान नल का पानी पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
▶️ कई मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है
▶️ कई लोगों का घर पर इलाज जारी है
मामले की गंभीरता सामने आते ही कैलाश विजयवर्गीय देर रात अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों से मुलाकात कर इलाज की व्यवस्था करवाई।
🗣️ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान:
“यह कैसे हुआ और क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल प्राथमिकता सभी मरीजों का बेहतर इलाज है। आगे ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”
⚠️ फिलहाल प्रशासन और नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि जल आपूर्ति लाइन की तत्काल जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
















Users Today : 1
Total Users : 17676
Views Today : 1
Total views : 30899
Who's Online : 0
Server Time : June 30, 2026 4:00 am