🔴 इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन: पहाड़ियों में आधी रात पैदल ट्रैकिंग कर कुख्यात नकबजन गैंग दबोची
💎 68.50 लाख के जेवरात, 🔫 देशी कट्टा व 8 जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर | थाना तेजाजी नगर (जोन-01)
शहर में चोरी और नकबजनी की बढ़ती वारदातों पर करारा प्रहार करते हुए इंदौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तेजाजी नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर वारदात करने वाली बाग टांडा की कुख्यात हथियारबंद नकबजन गैंग का पर्दाफाश कर 03 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
🚨 आधी रात का स्पेशल ऑपरेशन
तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को अलीराजपुर–धार की दुर्गम पहाड़ियों में बदमाशों की मौजूदगी की खबर मिली। रास्ता कठिन होने के कारण टीम ने कई किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर आधी रात को उनके ठिकानों से बदमाशों को दबोच लिया।
🧠 शातिर अपराधी, लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में आकेश उर्फ आकाश सबसे कुख्यात है—जिस पर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में इस आरोपी ने थाना बडगोंदा क्षेत्र में गश्ती पुलिस पर हमला कर सरकारी राइफल लूट ली थी और तब से फरार था। दूसरा आरोपी शेरू वसुदे पहले भी तेजाजी नगर से जेल जा चुका है।
🛠️ तरीका-ए-वारदात
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग दिन में सूने मकानों की रैकी करता और रात में पेचकस, कटर जैसे औजारों से चंद मिनटों में ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियार रखने से भी नहीं हिचकते थे।
🔒 जब्त सामग्री
सोना: 450 ग्राम
चांदी: 2 किलो 50 ग्राम
कुल कीमत: ₹68,50,000/-
हथियार: 01 देशी कट्टा, 08 जिंदा कारतूस
👥 गिरफ्तार आरोपी
आकेश उर्फ आकाश (20) – निवासी बडी कदवाल, अलीराजपुर (7 गंभीर अपराध)
शेरू पिता हीरू वसुनिया (20) – निवासी ग्राम गुराडिया, धार (6 अपराध)
पंकेश पिता भांगु मंडलोई (20) – निवासी ग्राम झाई, धार
⭐ सराहनीय भूमिका

इस साहसिक कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरीक्षक देवेन्द्र मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं साइबर शाखा के अधिकारियों–कर्मचारियों की महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय भूमिका रही।
















Users Today : 2
Total Users : 17677
Views Today : 2
Total views : 30900
Who's Online : 0
Server Time : June 30, 2026 5:06 am