Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

145 करोड़ का बजट भी नहीं बचा पाया ‘टाइगर स्टेट’ की शान, 2025 में 55 बाघों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 25, 2026
in भोपाल

भोपाल। देश में सर्वाधिक 785 बाघों वाले मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा है। वर्ष 2025 में राज्य में 55 बाघों की मौत ने बाघ प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

145 करोड़ रुपये मंजूर

राज्य सरकार ने वन क्षेत्र के आसपास मानव आवागमन नियंत्रित करने और मनुष्यों व बाघों के बीच द्वंद्व रोकने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाकर वर्ष 2025 में 145 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, इसके बावजूद बाघों की मौत का सिलसिला नहीं थमा। इसको लेकर वन बल प्रमुख व्हीएन अम्बाड़े वन अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। वन्यप्राणी विशेषज्ञ भी वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

अधिकारी मौतों को स्वाभाविक मानते

हालांकि, वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बाघों की इन मौतों को स्वाभाविक मानते हैं। अधिकारियों का तर्क है कि बाघों का सर्वाइवल रेट 50 प्रतिशत से भी कम होता है, ऐसे में इतनी मौतें अप्रत्याशित नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में मौतों के बावजूद बाघों की कुल संख्या बढ़ी है।

आपसी संघर्ष, बीमारी, ट्रेन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण मौत

राज्य में हुई 55 बाघों की मौतों में से 38 मौतें आपसी संघर्ष, बीमारी, ट्रेन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुईं, जिन्हें वन विभाग प्राकृतिक मौत मानता है। वहीं 11 मामलों में शिकार की पुष्टि हुई है, जिनमें से आठ मौतें विद्युत करंट से हुईं। वन विभाग के अधिकारी इन घटनाओं को भी हादसा बताते हैं। हालांकि छह बाघों के शिकार मामलों में उनके अवयव जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जताई थी शिकार की आशंका

वन्यप्राणी अभिरक्षक सुभरंजन सेन ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उससे सटे क्षेत्रों में बाघों के शिकार की आशंका जताई थी। इस संबंध में अलर्ट जारी कर मैदानी अमले को पूर्व के आदतन शिकारियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए थे।

वहीं वन बल प्रमुख वीएन अम्बाड़े ने स्पष्ट किया कि टाइगर रिजर्व के अंदर बाघ और अन्य वन्यजीवों का शिकार तथा हड्डियों की बरामदगी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बाघों की मौत की विभिन्न घटनाओं के लिए लापरवाह अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

वर्ष 2025 में मप्र में माहवार बाघों की मौत

जनवरी : 4 – बाघिन 2, बाघ 2

फरवरी : 7 – बाघिन 2, बाघ 3, शावक 2

मार्च : 2 – बाघ

अप्रैल : 6 – बाघिन 3, बाघ 1, शावक 2

मई : 6 – बाघिन 2, बाघ 3, शावक 1

जून : 4 – बाघ 3, शावक 2

जुलाई : 4 – बाघ 3, शावक 1

अगस्त : 6 – बाघ 5, बाघिन 1

सितंबर : 1 – बाघिन

अक्टूबर : 7 – बाघ 5, शावक 2

नवंबर : 2 – बाघ 2

दिसंबर : 6 – बाघ 4, शावक 2

बाघों की वर्षवार मौत

वर्ष – भारत – मप्र

2019 – 96 – 29

2020 – 106 – 29

2021 – 127 – 45

2022 – 121 – 39

2023 – 178 – 44

2024 – 126 – 46

2025 – 166 – 55

अधिकारियों का क्या कहना है

सुभरंजन सेन, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, मप्र वन का कहना है कि बाघों का सर्वाइवल रेट 50 प्रतिशत से भी कम होता है। रही शिकार की बात तो इसकी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। हमने हाई अलर्ट जारी किया है। शिकारियों की धर-पकड़ भी की जा रही है।

Previous Post

सरकारी अधिकारी की कार का कहर: जिला भाजपा महामंत्री और उनके बेटे को मारी टक्कर, दोनों की हालत नाजुक

Next Post

MP CM का अनूठा अंदाज: डॉ. मोहन यादव ने मैदान में भांजी लाठी, अखाड़े के खिलाड़ी की तरह दिखाईं अद्भुत कलाबाजियां

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

MP CM का अनूठा अंदाज: डॉ. मोहन यादव ने मैदान में भांजी लाठी, अखाड़े के खिलाड़ी की तरह दिखाईं अद्भुत कलाबाजियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 8
Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:56 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.