Tuesday, June 9, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

Gen Z का गुस्सा फूटा, बिजली-पानी संकट पर गिर गई सरकार

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 30, 2025
in विदेश

नेपाल के बाद अब मेडागास्कर में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की क्रांति देखने को मिल रही है. यहां बिजली-पानी के मुद्दे को लेकर Gen Z सड़कों पर उतर आए और उन्होंने देश की सरकार को हिला कर रख दिया है. सड़कों पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी हुई. यूएन के मुताबिक, प्रदर्शन में अब तक 22 लोग मारे गए और 100 घायल हुए. इस प्रदर्शन के बाद अब देश में तख्तापलट हो गया है. मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार को भंग कर दिया है.

लगातार बिजली और पानी की कटौती के खिलाफ गुरुवार से देश में प्रदर्शन शुरू हुए. प्रदर्शनों में हजारों Gen-Z सड़कों पर उतर आए, जिसके चलते सरकार को राजधानी अंतानानारिवो और बाकी शहरों में रात का कर्फ्यू लगाना पड़ा. देखते ही देखते यह प्रदर्शन इतना तेजी से बढ़ा कि सरकार को युवाओं की मांगें माननी पड़ी.

सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी

हजारों प्रदर्शनकारी सोमवार को फिर राजधानी अंतानानारिवो और बाकी शहरों की सड़कों पर उतर आए, जिससे सुरक्षाबलों को भीड़ पर दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. पिछले पांच दिनों से प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए. अंतानानारिवो की नई केबल कार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कई स्टेशन जला दिए गए. स्थानीय मीडिया ने बताया कि कुछ नेताओं के घरों पर भी हमले किए गए. सरकार ने गुरुवार से राजधानी अंतानानारिवो और शुक्रवार से अन्य प्रमुख शहरों में रात का कर्फ्यू लगा रखा है.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में 22 लोग मारे गए. यूएन एजेंसी ने इसके लिए सुरक्षा बलों की हिंसक प्रतिक्रिया को दोषी ठहराया. एजेंसी ने कहा कि 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. यूएन कार्यालय ने कहा कि प्रदर्शन गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने गैर-जरूरी बल का इस्तेमाल किया, आंसू गैस छोड़ी, प्रदर्शनकारियों को पीटा और गिरफ्तार किया.

माडागास्कर की विदेश मंत्री रसता रफारवाविताफिका ने एक बयान में यूएन की मौतों की संख्या को खारिज कर दिया और कहा कि सरकार सख्ती से इनकार करती है कि 22 लोगों की मौत हुई. हालांकि, माडागास्कर अधिकारियों ने अब तक अपने आंकड़े जारी नहीं किए हैं कि कितने लोग मारे गए या घायल हुए.

क्यों हुआ प्रदर्शन?

माडागास्कर अफ्रीका के पूर्वी तट से दूर 3.1 करोड़ की आबादी वाला एक बड़ा द्वीप है. प्रदर्शनकारियों का गुस्सा गरीबी और अधिकारियों की पानी-बिजली सभी तक पहुंचाने के वादे को पूरा न करने पर है. विश्व बैंक ने हाल के वर्षों में माडागास्कर के शहरी इलाकों में गरीबी स्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की है.

ये प्रदर्शन सालों से जारी आर्थिक तंगी से उपजी नाराजगी के चलते हो रहे हैं.विश्व बैंक के अनुसार, 2022 में इसकी 3 करोड़ आबादी में से लगभग 75 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रहे हैं. इसी के चलते अब बिजली-पानी की कटौती पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है और युवाओं ने तख्तापलट कर दिया.

नेपाल जैसी Gen Z क्रांति

प्रदर्शनकारियों ने झंडे लहराए या टी-शर्ट पहनी जिन पर जापानी एनीमे टीवी सीरीज वन पीस के कार्टून खोपड़ी और हड्डियों का चित्र छपा था, जिसे हाल ही में नेपाल और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने इस्तेमाल किया था. माडागास्कर के प्रदर्शनकारी जस्टिस फॉर माडागास्कर, लेओ — जिसका मतलब है हम तंग आ चुके हैं — और हम जीना चाहते हैं, सिर्फ जिंदा रहना नहीं जैसे नारे लिखे तख्तियां लिए हुए थे.

सरकार को किया बर्खास्त

Gen Z के प्रदर्शन के बाद माडागास्कर के राष्ट्रपति आंद्रि राजोएलिना ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री और अपनी सरकार को बर्खास्त कर दिया. राजोएलिना ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर दिए गए भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री क्रिश्चियन न्त्साय और बाकी सरकारी अधिकारी तब तक अंतरिम तौर पर बने रहेंगे जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता. उन्होंने सरकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए और नए प्रधानमंत्री के प्रस्तावों की समीक्षा के लिए तीन दिन का समय दिया.

राजोएलिना ने प्रदर्शनकारियों से कहा, आपकी मांगें सुनी गई हैं और अगर सरकार के कुछ सदस्य वो काम नहीं कर पाए जो जनता उनसे अपेक्षा करती थी, तो मैं माफी चाहता हूं. उन्होंने कहा, मैं गुस्सा, दुख और बिजली-पानी की समस्याओं से हुई मुश्किलों को समझता हूं.

PM-राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने पीएम न्त्साय और राष्ट्रपति राजोएलिना दोनों के इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन राजोएलिना ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वो इस्तीफा देंगे. राजोएलिना, साल 2019 से देश के राष्ट्रपति हैं और 2009 के तख्तापलट के बाद अस्थायी सरकार के नेता रह चुके हैं. उन्हें 2023 में फिर से चुना गया था.

Previous Post

शांति का रास्ता? गाजा-इजराइल युद्ध पर ट्रंप की पहल का मोदी ने किया समर्थन

Next Post

राजधानी असुरक्षित? दिल्ली में मर्डर-चोरी के मामलों में बढ़ोतरी

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

राजधानी असुरक्षित? दिल्ली में मर्डर-चोरी के मामलों में बढ़ोतरी

फॉलो करें

0 1 7 2 6 5
Users Today : 3
Total Users : 17265
Views Today : 3
Total views : 30431
Who's Online : 0
Server Time : June 9, 2026 4:44 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.