भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष-2026 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वर्ष-2026 में विभागों की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी। मध्य प्रदेश में यह वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मप्र सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बहनों, युवाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने कृषि वर्ष-2026 में मुख्य रूप से 16 विभागों की नीतियों और योजनाओं को किसानों को केंद्र में रखकर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है।
मप्र कृषि उत्पादन में अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा कृषक वर्ष में कृषक संगठनों, कृषि विज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों सहित देश-विदेश के ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में अपने कार्यों और सुझावों के माध्यम से कृषक वर्ष को महत्वपूर्ण बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां वर्ष-2024 नारी सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा, वहीं वर्ष-2025 युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते वर्ष में जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिला, वहीं अब कृषि वर्ष-2026 का शुभारंभ किसान कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण और उत्थान मप्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कृषक वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को बधाई भी दी।
















Users Today : 4
Total Users : 17646
Views Today : 4
Total views : 30869
Who's Online : 0
Server Time : June 27, 2026 12:27 pm