इंदौर | भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए श्रीमती शीला चतुर्वेदी को इंदौर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, शीला चतुर्वेदी इंदौर जिले में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर संगठन का नेतृत्व करेंगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और सेवाभाव से ट्रस्ट को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। साथ ही उम्मीद व्यक्त की गई कि वे संगठन की गरिमा और नियमों का पालन करते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति पर ट्रस्ट परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
यह जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी भावेश नाहर ने दी।

















Users Today : 9
Total Users : 18290
Views Today : 9
Total views : 31605
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 11:56 am