Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल, समझें पूरा सियासी समीकरण

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 13, 2025
in हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर लड़ा था. चुनाव में जीत भी मिली, लेकिन कांग्रेस सीएम उमर अब्दुल्ला की सरकार में शामिल नहीं हुई. अब राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच ठन गई है. सीटों को लेकर विवाद के बीच सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ऐलान किया कि वो सभी राज्य सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी. हालांकि इससे पहले कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने उनके लिए एक सीट नहीं छोड़ी है.

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों को लेकर 24 अक्टूबर को इलेक्शन है. चार राज्यसभा सीटों के लिए इलेक्शन कमीशन ने कुल तीन नोटिफिकेशन जारी किया है. इलेक्शन कमीशन के अनुसार पहली दो सीटों के लिए अलग-अलग मतदान होगा, जबकि बाकी दो राज्यसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा.

सीट को लेकर कांग्रेस-एनसी में मचा घमासान

इस तरह राज्यसभा के लिए तीन इलेक्शन होंगे, लेकिन सीटों को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में मतभेद पैदा हो गए. कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस से सिंगल सीट पर होने वाले चुनाव की मांग कर रही थी, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस उसे उन दो सीटों में से एक सीट देना चाहती थी, जिस पर एक साथ चुनाव हैं.

इसके चलते कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में विवाद पैदा हो गया और कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जो सीट दी जा रही थी, वह सुरक्षित नहीं थी.

इस बाबत जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने कहा था कि पार्टी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सीट संख्या 1 या 2 मांगी थी, लेकिन उमर अब्दुल्लाह की पार्टी ने एक साझा अधिसूचना के तहत सीट संख्या 4 की पेशकश की थी, लेकिन सीट संख्या 4, सीट संख्या 1 या 2 की तरह सुरक्षित नहीं है.

इस कारण सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हम सीट संख्या 4 पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. चूंकि उन्हें सुरक्षित सीट की पेशकश नहीं की गई थी, इसलिए वे सीट संख्या 4 पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.

उमर ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने शुरुआत में कांग्रेस के लिए एक सीट आरक्षित की थी, लेकिन पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया. हमारा मानना ​​था कि वे चौथी सीट जीतने के लिए सबसे उपयुक्त स्थिति में हैं, लेकिन उनका मन कुछ और ही था.

उन्होंने कहा कि एनसी अब चारों सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी. हम अपने दम पर चार उम्मीदवार उतारेंगे. यह चुनाव बताएगा कि कौन भाजपा के साथ है और कौन उसके खिलाफ है. उमर ने आगाह किया कि जो भी विधायक मतदान से दूर रहेगा या भाजपा का साथ देगा, उसकी पोल खुल जाएगी. उन्होंने कहा, “भाजपा के 28 विधायक हैं जो कोई भी उनका समर्थन करेगा या उनके पक्ष में मतदान से दूर रहेगा, उसका पर्दाफाश जनता के सामने हो जाएगा.”

फारूक अब्दुल्ला को जनादेश न दिए जाने के भाजपा के दावे का खंडन करते हुए उमर ने कहा, “कौन कहता है कि उन्हें जनादेश नहीं दिया गया? उन्होंने खुद ही हटने का फैसला किया. पार्टी में किसी ने उन्हें नहीं रोका.”

विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस-एनसी में तकरार

उन्होंने कहा, “अगर वह राज्यसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते, तो निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे.” उन्होंने कहा, “भाजपा बिना खरीद-फरोख्त के एक भी सीट नहीं जीत सकती. उन्हें चौथी सीट के लिए 30 वोट चाहिए, लेकिन उनके पास केवल 28 हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आगे जीत का कोई भी दावा “धनबल, बाहुबल या एजेंसियों” के जरिए किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 88 है. इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के 41 एमएलए हैं, जो बहुमत से केवल चार सीटें कम है. कांग्रेस के 6, निर्दलीय 5 और CPI (M) के एक MLA हैं. कांग्रेस अगर गठबंधन से नाता तोड़ भी लेती है, तो उमर अब्दुल्ला लेफ्ट और निर्दलीय विधायकों के दम पर अपनी सरकार चला सकते हैं.

वहीं, बीजेपी के विधायकों की कुल संख्या 28 है. इसके अतिरिक्त 3 पीडीपी, 1 पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और 2 निर्दलीय विधायक और आम आदमी पार्टी के एक विधायक हैं, ये न तो कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करते हैं और न ही भाजपा का.

Previous Post

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: अगले महीने होनी थी शादी, रेलवे ट्रैक पर गिरने से ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Next Post

BJP ने खरगे परिवार को घेरा: बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा, बयानबाजी पर गरमाई राजनीति

Related News

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक का नरक: 300 मीटर की दूरी 5 घंटे में हुई पूरी, थक-हारकर पैदल ही होटलों की ओर भागे पर्यटक

January 26, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल न्यू ईयर धमाका: नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट, इमारतों को नुकसान

January 1, 2026
हिमाचल प्रदेश

जनता को सुविधा, सरकार को नुकसान! रस्मार्ट बस सेवा से रोज़ हो रहा ₹20 लाख का घाटा, सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

October 29, 2025
हिमाचल प्रदेश

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

October 28, 2025
हिमाचल प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी, जिसे हमने ठुकरा दिया

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में भूचाल

October 25, 2025
Next Post

BJP ने खरगे परिवार को घेरा: बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा, बयानबाजी पर गरमाई राजनीति

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:44 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.