देवास जिले की भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला टीम ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगठन के बैनर तले कन्नौद
जेल पहुंचकर मानवीय सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक माननीय गिरजा शंकर दुबे जी एवं समस्त जेल स्टाफ का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैदियों को तिल-गुड़ की पट्टी, बिस्कुट एवं ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। साथ ही उज्जैन संभाग चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील जलांद्रे ने कैदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और उनसे यह संकल्प भी दिलाया कि वे रिहाई के बाद नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जिएंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश टांडी ने कहा कि मनुष्य जीवन हमें बड़ी कठिनाई से मिलता है, इसलिए इसे अच्छे कार्यों, परोपकार और मानव सेवा में लगाना चाहिए। उन्होंने कैदियों से अपील की कि घर लौटने के बाद ऐसा कोई कार्य न करें जिससे वे स्वयं या उनका परिवार किसी परेशानी में पड़े।
इस सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, जिला सह-सचिव आदर्श शुक्ला, जिला प्रवक्ता मितेश राठी, जिला सचिव रंजना राय, जिला सदस्य दीपक गुर्जर, अंतिम शौत्रीय एवं महेंद्र गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज के प्रति संवेदनशीलता, सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।





जेल पहुंचकर मानवीय सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक माननीय गिरजा शंकर दुबे जी एवं समस्त जेल स्टाफ का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।












Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:08 pm